
बरुन सोबती और मोना सिंह।
2023 में रिलीज हुआ क्राइम थ्रिलर शो कोहरा दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुका है, और अब उसका बहुप्रतीक्षित दूसरा सीजन कोहरा 2 आज 11 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रहा है। पहले सीजन की गहरी और रहस्यमयी कहानी ने दर्शकों को बांधे रखा था और अब नई कहानी के साथ सस्पेंस की परतें और भी गहरी होने वाली हैं। इस सीजन में बरुण सोबती एक बार फिर अमरपाल गरुंडी के किरदार में लौट रहे हैं। इस बार उनका रोल पहले से ज्यादा प्रभावशाली है, क्योंकि वे कमांडिंग ऑफिसर के तौर पर एक नए अध्याय की शुरुआत करते दिखेंगे। उनके किरदार में जिम्मेदारी और सख्ती के साथ-साथ भावनात्मक जटिलताएं भी देखने को मिलेंगी।
OTT रिलीज टाइम
मोना सिंह सब-इंस्पेक्टर धनवंत कौर की भूमिका निभा रही हैं, जो केस की तह तक पहुंचने के लिए हर जोखिम उठाने को तैयार नजर आती हैं। रणविजय सिंह भी इस सीजन में अहम भूमिका में दिखाई देंगे, जिनका किरदार कहानी में नए शक और मोड़ लेकर आता है। दर्शक इस थ्रिलर का इंतजार कर रहे थे, वे इसे आज दोपहर 1:30 बजे IST से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कोहरा का पहला सीजन पहले से ही नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है, जिसमें कुल छह एपिसोड शामिल हैं।
स्टार कास्ट और भाषा
कोहरा 2 को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इसे हिंदी के साथ-साथ पंजाबी, तमिल, तेलुगु और इंग्लिश भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। इससे देशभर के दर्शक अपनी पसंदीदा भाषा में इस सस्पेंस से भरे शो का आनंद ले सकेंगे। बरुण सोबती, मोना सिंह और रणविजय सिंह के अलावा शो में पूजा भामरा, अनुराग अरोड़ा और प्रयारक मेहता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। हर किरदार कहानी को नई दिशा देता है और रहस्य को और उलझाता है।
कहानी और ट्रेलर
दूसरे सीजन की कहानी एक महिला की रहस्यमयी हत्या से शुरू होती है। पूजा भामरा द्वारा निभाया गया किरदार अपने भाई (अनुराग अरोड़ा) के खलिहान में मृत पाया जाता है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कई संदिग्ध सामने आते हैं, जिनमें उसका पति (रणविजय सिंह) भी शामिल है। दो पुलिस अधिकारी इस जटिल केस की सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश करते हैं, लेकिन हर सुराग एक नई पहेली बनकर उभरता है। 29 जनवरी 2026 को शो का आधिकारिक ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया था, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता को और बढ़ा दिया।
प्रोडक्शन टीम
कोहरा 2 का निर्देशन सुदीप शर्मा और फैसल रहमान ने किया है। इसे गुंजीत चोपड़ा, डिग्गी सिसोदिया और सुदीप शर्मा ने क्रिएट और लिखा है। शो को सौरभ मल्होत्रा, सुदीप शर्मा, मनुज मित्रा और टीना थारवानी ने एक्ट थ्री के सहयोग से ए फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
ये भी पढ़ें: 36 की उम्र में डिप्रेशन से जूझ रहे थे कपिल शर्मा, पापा की सताती थी याद, बोले- लोगों को लगा मैं बर्बाद हो गया
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



