
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग एपिसोड में तुलसी की वापसी के साथ कहानी एक अहम मोड़ लेती है, जिससे विरानी परिवार का माहौल एकदम से पूरी तरह बदल जाता है। तुलसी सही-सलामत वापस आ जाती है, लेकिन आते ही नोइना की पोल खोल देती है। कहानी में हैरान करने वाला मोड़ तब आता है, जब गुस्से से लाल नोइना, तुलसी और मिहिर को श्राप देती है और कहती है कि तुम दोनों कभी एक नहीं हो सकते हैं। इतना ही नहीं वह कहती है कि उसकी तरह तुलसी भी हमेशा अकेले रहने वाली है।
तुलसी ने नोइना को किया घर से बाहर
स्टार प्लस के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड में दर्शकों कई मजेदार सीन देखने को मिलने वाले हैं, जो मिहिर और तुलसी को एक बार फिर साथ देखना चाहते हैं। मौजूदा ट्रैक के अनुसार तुलसी को आखिरकार नोइना के खिलाफ वो सबूत मिल जाते हैं, जिनसे यह साबित होता है कि नोयना पूरी तरह से ठीक है और उसकी कैंसर की रिपोर्ट सिर्फ एक ड्रामा था, जो उसने मिहिर से शादी करने के लिए बन बनाई थी। इसके बाद नोइना को घर से बाहर कर दिया जाता है।
नोइना की खुली पोल
तुलसी इस बात से काफी परेशान है कि कैसे नोइना ने उसकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया और अपने मकसद को पूरा करने के लिए उसे बेवकूफ बनाया, लेकिन तुलसी अब फैसला करती है कि अब समय आ गया है कि नोइना को यह दिखाया जाए कि अगर तुलसी न्याय के लिए सब कुछ दे सकती है तो गलत करने वालों से सब कुछ छीन भी सकती है।
नोइना ने तुलसी और मिहिर को दिया श्राप
तुलसी सही समय पर पहुंच जाती है और सबके सामने नोइना की असलियत उजागर कर देती है। इससे परिवार में भारी हंगामा मच जाता है, जहां मिहिर नोइना को बुरी तरह से जलील करता है। वहीं इस बार तुलसी नोइना को घर से बाहर निकाल देती है। नोइना ने यह सब सिर्फ मिहिर का प्यार पाने के लिए किया था, लेकिन तुलसी ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। दुखी नोइना तुलसी को श्राप देती है कि उसे मिहिर के साथ कभी भी खुशहाल जिंदगी नहीं मिलेगी। अब देखना यह है कि क्या नोइना का श्राप तुलसी और मिहिर की प्रेम कहानी का अंत होगा?
ये भी पढे़ं-
‘धुरंधर’ एक्ट्रेस सारा अर्जुन पहुंचीं महाकाल के दरबार, भस्म आरती में हुईं शामिल, भक्ति में दिखीं लीन
नेटफ्लिक्स की 6 दमदार फिल्में, कहानी देख चकरा जाएगा सिर, मिलेगा सस्पेंस-थ्रिल का डबल डोज
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






