digital products downloads

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Promo: क्या फिर एक होंगे तुलसी-मिहिर? अतीत को भुला फिर जुड़ेंगे दिल

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Promo: क्या फिर एक होंगे तुलसी-मिहिर? अतीत को भुला फिर जुड़ेंगे दिल

Image Source : INSTAGRAM/@STARPLUS
तुलसी और मिहिर

स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का नया प्रोमो 16 फरवरी, 2026 को रिलीज हुआ है, जिसे देख आप भी भावुक होने वाले हैं। भले ही उनके रास्ते अलग हो गए हों, लेकिन उनका प्यार कभी पूरी तरह से कम नहीं हुआ। आज भी मिहिर का नाम सुनते ही तुलसी की आंखें भर आती हैं। यह वो खामोशी है, जिसकी भावनाएं मरने से भी नहीं मरती। समय और हालात ने उन्हें अलग कर दिया है फिर भी उनके बीच का रिश्ता आज भी बना हुआ है। क्या ये टूटे हुए दिल एक बार फिर एक होने वाले हैं या उनकी कहानी हमेशा अधूरी रह जाएगी?

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 नया प्रोमो

शो के नए प्रोमो में देखने को मिलेगा कि मिहिर और तुलसी एक दूसरे से गुलदस्ते को लेकर बहस करते हैं। वहीं अपने रिश्ते के बारे में भी बात करते दिखाई देंगे, जिसके बारे में सोच तुलसी के होश उड़ जाते हैं और वह मिहिर को याद कर रो पड़ती है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का नया प्रोमो शेयर करते हुए, मेकर्स ने लिखा, ‘साथ छूटा है, मगर प्यार खत्म नहीं हुआ… तुलसी की आंखों में मिहिर के लिए आज भी आंसू हैं। क्या यह टूटे हुए दिल फिर से जुड़ पाएंगे? देखिए #क्योंकि सास भी कभी बहू थी, हर रोज, रात 10:30 बजे सिर्फ #StarPlus और कभी भी #JioHotstar पर।’

तुलसी और मिहिर का पुनर्मिलन

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ प्रोमो की शुरूआत तुलसी से होती है, जो वैलेंटाइन डे को याद करती है और मिहिर संग अपनी प्यारी नोकझोंक में खो जाती है। वीडियो में मिहिर कहता है, ‘मुझे अच्छे लगे तो ले लिया, ये तुम्हारे लिए है’ यह सुन तुलसी जवाब देती है, ‘तुम्हें पता है ठेकेदार कहां से लाया था ये फूल… किसी की क्रब से लेकर आते हैं।’ इस पर मिहिर कहता है, ‘तो क्या हुआ, ठीक हैं न… समझ लेना हमारे मारे हुए रिश्ते के लिए है’ यह सब याद कर तुलसी अपने कमरे में वो फूल देख मिहिर के लिए आंसू बहाने लगाती है। इसके बाद फ्लैशबैक दिखाया जाता है, जिसमें वह गुलदस्ते से एक गुलाब का फूल चुपचाप निकालकर अपने पास रख लेती है और उसे गुलदस्ता लौटा देती है। मिहिर को कहती है कि वह किसी ओर के हिस्से का प्यार नहीं चाहती।

ये भी पढे़ं-

The 50: अरुषि चावला कौन हैं? करण पटेल की वजह से मिला एग्जिट ऑर्डर, महल बना जंग का मैदान

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी समेत 6 लोगों की हुई कोर्ट में पेशी,  अब तक 12 संदिग्ध हो चुके हैं गिरफ्तार

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp