
जब भी इंडियन सिनेमा की कल्ट फिल्मों की बात होती है तो उनमें अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर ‘मिस्टर इंडिया’ का नाम जरूर लिया जाता है। 1987 में रिलीज हुई ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म के डायलॉग, गाने और कलाकारों को आज भी दर्शक भूल नहीं पाए हैं। मिस्टर इंडिया में अनिल कपूर और श्रीदेवी के अलावा अमरीश पुरी, सतीश कौषिक और शरत सक्सेना जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आए थे और कुछ बाल कलाकारों ने भी इस कल्ट क्लासिक में अभिनय किया था, जिनमें से कुछ तो आज फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हैं, लेकिन कुछ लाइमलाइट से दूर जा चुके हैं। इन्हीं में से एक क्यूट टीना का रोल निभाने वालीं हुजान खुदैजी भी हैं, जो अब लाइमलाइट से कोसों दूर जा चुकी हैं।
मिस्टर इंडिया में हुजान का रोल
मिस्टर इंडिया में हुजान खोदैजी ने टीना का किरदार निभाया था। टीना वही बच्ची थी, जिसकी बम धमाके में मौत हो जाती है। इस फिल्म में हुजान ने अपने अभिनय और क्यूट डिंपल वाली स्माइल से दर्शकों के दिल जीत लिए थे। फिल्म रिलीज होने के बाद उनके अभिनय और क्यूटनेस की खूब चर्चा हुई। लगा कि हुजान आगे चलकर फिल्मी दुनिया का चमकता सितारा बनेंगी, लेकिन उन्होंने बहुत जल्दी बड़े पर्दे और लाइमलाइट से दूरी बना ली। हुजान अब बड़ी हो चुकी हैं और बेहद ग्लैमरस भी लगती हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने किसी अन्य फिल्म में काम नहीं किया और रिपोर्ट्स की मानें तो मार्केटिंग फील्ड में अपनी पहचान बना चुकी हैं।
2 बच्चों की मां बन चुकी हैं हुजान
हुजान बेशक फिल्मी दुनिया से दूर हो चुकी हैं, लेकिन उनकी जादुई मुस्कान आज भी फैंस को याद है। हुजान अब लिंटास नाम की एक कंपनी में एडवरटाइजिंग एक्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रही हैं और अपनी मैरिड लाइफ भी एंजॉय कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, हुजान की काफी पहले शादी हो चुकी है और अब वह दो प्यारी बेटियों की मां बन चुकी हैं। हालांकि, वह और उनका परिवार लाइमलाइट से पूरी तरह दूर रहता है, जिसके चलते उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि, पिछले दिनों उनकी कुछ तस्वीरें जरूर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिन्हें देखने के बाद फैंस का कहना था कि अगर आज हुजान फिल्मी दुनिया में एक्टिव होतीं तो इंडस्ट्री की डिंपल क्वीन वही होतीं।
हुजान खोदैजी।
मिस्टर इंडिया के दौरान 6 साल की थीं हुजान
हुजान खोदैजी ने जब अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर ‘मिस्टर इंडिया’ में काम किया था, उनकी उम्र मात्र 6 साल थी। इस फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म को रिलीज हुए 39 साल हो चुके हैं और इस हिसाब से वर्तमान समय में हुजान की उम्र 45-46 साल होनी चाहिए। हुजान किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नहीं हैं और लाइमलाइट से दूर रहती हैं।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






