digital products downloads

NMACC में रणवीर सिंह का दिखा जलवा, शंकर महादेवन और श्रेया घोषाल संग झूमे ‘धुरंधर’ के हमजा, गल्ला गुड़िया पर किया परफॉर्म

NMACC में रणवीर सिंह का दिखा जलवा, शंकर महादेवन और श्रेया घोषाल संग झूमे ‘धुरंधर’ के हमजा, गल्ला गुड़िया पर किया परफॉर्म

रणवीर सिंह अपने मजेदार अंदाज और जबरदस्त एनर्जी से पूरे माहौल में जान डाल देने के लिए जाने जाते हैं। ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद अब नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की तीसरी सालगिरह के जश्न में भी इस बॉलीवुड एक्टर ने कुछ ऐसा ही किया। इस इवेंट के कई वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धुरंधर के हमजा अली मजारी अपने मजेदार डांस मूव्स से कैसे पूरे माहौल में धूम मचा रहे हैं। उनके साथ दिग्गज गायक शंकर महादेवन और श्रेया घोषाल भी झूमते नजर आए। तीनों ने साथ में फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के मशहूर गाने ‘गल्लां गूड़ियां’ पर डांस किया।

अंबानी कल्चरल सेंटर में छाए रणवीर सिंह

3 अप्रैल, 2026 को कई मशहूर हस्तियां मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन की तीसरी वर्षगांठ मनाने के लिए पहुंचे, जहां सलमान खान, संजय दत्त, विक्की कौशल, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाली बेंद्रे, रवीना टंडन, शबाना आजमी और जैकी श्रॉफ जैसी कई बड़े स्टार्स ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं सभी की निगाहें ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के स्टार रणवीर सिंह पर टिकी थीं, जो देखते ही देखते महफिल की जान बन गए।

रणवीर सिंह ने शंकर महादेवन-श्रेया घोषाल संग किया डांस

इस सितारों से सजी रात के कई वीडियो ऑनलाइन वायरल हुए, जिसमें से एक में रणवीर सिंह अपने बेहतरीन अंदाज में नजर आए। एक क्लिप में अभिनेता को मंच पर डांस करते हुए देखा जा सकता है, जब श्रेया घोषाल और शंकर महादेवन ने रणवीर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ का गाना ‘गल्लां गुड़ियां’ गाया। इसके बाद क्या ‘धुरंधर’ के हमजा ने स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से आग लगा दी। रणवीर सिंह के साथ शंकर महादेवन और श्रेया घोषाल भी झूमते नजर आए। एक और क्लिप में रणवीर सिंह को ढोल बजाने वाले के बगल में नाचते हुए देखा जा सकता है।

बॉक्स ऑफिस पर छाया धुरंधर एक्टर

रणवीर सिंह ने मैचिंग पैंट, ब्राउन फॉर्मल जूते, सिल्क पॉकेट स्क्वायर, टिंटेड सनग्लास और हीरे के स्टड इयररिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया। बता दें कि रणवीर इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ के कलेक्शन को लेकर छाए हुए हैं।

ये भी पढे़ं-

राम के किरदार में छाए रणबीर कपूर, टीवी के कृष्ण ने की तारीफ, बोले- ‘रामायण का ग्लोबल अवतार’

‘साथ निभाना साथिया’ की खडूस किंजल याद है? जिसने गोपी बहू के नाक में कर दिया था दम, 16 साल में बदला लुक

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp