digital products downloads

Oscar 2026 में ईशा अंबानी का ग्रैंड डेब्यू, विंटेज गाउन में बिखेरी अदाएं

Oscar 2026 में ईशा अंबानी का ग्रैंड डेब्यू, विंटेज गाउन में बिखेरी अदाएं

Image Source : ASH_KHOLM/INSTAGRAM
ईशा अंबानी।

भारतीय बिजनेस जगत की दिग्गज हस्ती और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने 15 मार्च को लॉस एंजिल्स में आयोजित 98वें अकादमी पुरस्कारों ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। अपने पति आनंद पीरामल के साथ इस भव्य समारोह में शामिल हुईं ईशा अंबानी के लिए यह ऑस्कर का पहला अनुभव था। हालांकि वे न्यूयॉर्क के मेट गाला जैसे वैश्विक आयोजनों में अक्सर नजर आती रही हैं, लेकिन ऑस्कर के मंच पर उनकी यह पहली शिरकत अंतरराष्ट्रीय मीडिया और फैशन जगत में चर्चा का विषय बनी रही।

विंटेज लुक और बेमिसाल फैशन

इस खास मौके के लिए ईशा अंबानी ने फैशन और परंपरा का एक अनूठा संगम चुना। उन्होंने वेलेंटिनो के हाट कॉउचर फॉल/विंटर 2006-2007 कलेक्शन से एक विंटेज गाउन पहना था। यह स्ट्रैपलेस ब्लैक और क्रीम गाउन अपनी बारीक फूलों वाली कढ़ाई के लिए बेहद आकर्षक लग रहा था। अपने लुक को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए उन्होंने लॉरेन श्वार्ट्ज द्वारा डिजाइन किए गए डायमंड चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स पहने थे। रेड कार्पेट पर जाने से पहले उन्होंने ‘एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स’ का दौरा भी किया, जिसका उद्देश्य नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर और वैश्विक सिनेमाई संस्थानों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देना था। 

यहां देखें वीडियो

फैंस कर रहे तारीफ

ईशा अंबानी के इस विंटेज लुक की काफी तारीफ हो रही है। वो स्टाइलिश गाउन में काफी एलिगेंट लगीं। एक शख्स ने उनकी तारीफ में लिखा, ‘ईशा किसी हीरोइन से कम नहीं लग रही हैं, वो काफी खूबसूरत हैं।’ वहीं एक शख्स ने लिखा, ‘वो अपने इस लुक से पूरी हॉलीवुड पर भारी पड़ रही हैं।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘ईशा अंबानी ने अपनी अदाओं से हॉलीवुड हसीनाओं को पीछे छोड़ दिया है।’ इस तरह की तारीफों से वीडियो का कमेंट सेक्शन भरा पड़ा है।

कौन हैं ईशा अंबानी?

ईशा अंबानी केवल एक मशहूर हस्ती नहीं, बल्कि भारत के सबसे बड़े व्यापारिक साम्राज्य रिलायंस इंडस्ट्रीज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वे रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक के रूप में रिटेल क्षेत्र का नेतृत्व कर रही हैं। इसके अलावा वे रिलायंस जियो रिलायंस फाउंडेशन और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की कार्यकारी टीमों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं। निजी जीवन की बात करें तो दिसंबर 2018 में आनंद पीरामल के साथ विवाह बंधन में बंधने के बाद, यह जोड़ा साल 2022 में जुड़वां बच्चों के माता-पिता बना।

ऑस्कर 2026 में सुरक्षा का कड़ा पहरा

लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित इस 98वें ऑस्कर समारोह की मेजबानी प्रसिद्ध कॉमेडियन कॉनन ओ’ब्रायन ने लगातार दूसरे वर्ष की। यह शाम न केवल पिछले साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को सम्मानित करने के लिए थी, बल्कि यह दुनिया के सबसे बड़े फैशन परेड के रूप में भी जानी गई। हालांकि इस साल के समारोह पर वैश्विक राजनीतिक तनाव की छाया भी देखने को मिली। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध और सुरक्षा संबंधी चेतावनियों के कारण कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए थे। एफबीआई और लॉस एंजिल्स पुलिस ने संभावित खतरों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी थी। समारोह में शामिल होने वाले हर मेहमान को कई ट्रैफिक चेकपॉइंट्स और मेटल डिटेक्टरों से होकर गुजरना पड़ा। इन चुनौतियों के बावजूद हॉलीवुड का यह सबसे बड़ा उत्सव अपने पूरे वैभव और गरिमा के साथ संपन्न हुआ, जिसमें ईशा अंबानी जैसी वैश्विक शख्सियतों ने भारतीय गौरव को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया।

ये भी पढ़ें:  Oscars 2026: व्हाइट स्ट्रैपलेस गाउन में नहीं चला देसी गर्ल का जादू, फैंस को नहीं भाई हाई स्लिट फेदर ड्रेस

Oscars 2026 winners: एक साथ 6 ऑस्कर जीतकर ‘वन बैटल ऑफ्टर अनदर’ ने रचा इतिहास, माइकल बी जॉर्डन के नाम रहा ये साल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp