
ओटीटी ने लोगों को नई-नई कहानियों से परिचित कराया है और कई सरल कहानियों को मंच दिया है। आज हम एक ऐसी ही कहानी के बारे में आपको बताएंगे। पांच साल पहले साल 2021 में कोविड के दौर में एक वेब सीरीज रिलीज हुई, जिसने आम छात्रों की कहानी को पर्दे पर इस कदर दिखाया कि लोग उसके दीवाने हो गए। इस सीरीज का हर किरदार दिल-दिमाग में बस गया और लोग उसने अपने बीच का ही मानने लगे। लोगों को ये सीरीज इतनी पसंद आई कि इसे 9.2 की IMDb रेटिंग मिली है, जो कि अब तक की सबसे ज्यादा है। सालों से कई सीरीज आईं और गईं, लेकिन कोई भी इसका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है।
क्या है सीरीज का नाम?
साल 2021 में रिलीज हुई एक सरल कहानी को दर्शकों का खूब प्यार मिला। समाज से जुड़ी कहानी के चलते लोग इससे जुड़ गए। आम लोगों की जिंदगी पर आधारित वेब सीरीज बनाने वालों में माहिर टीवीएफ ने ही इसका प्रोडक्शन किया था। बिना किसी भारी-भरकम बजट के इसे बनाया गया, शो में कोई बड़े नामी चेहरे भी नहीं थे, लेकिन इस सीरीज में काम करने के बाद सभी स्टार बन गए। मोटिवेशनल कहानी वाली ये सीरीज है एस्पिरेंट्स, जिसमें यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों के जीवन और संघर्ष को बहुत बारीकी और सधे हुए अंदाज में सरलता से पेश किया गया है। इस कहानी ने गहरी दोस्ती और संघर्ष की नई परिभाषा सेट की।
कहां देखें ये सीरीज, कौन हैं शो के लीड एक्टर्स?
एस्पिरेंट्स को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। अब तक इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं। पहले सीजन में कुछ पांच एपिसोड में कहानी सिमटी हुई है, इसलिए ये दर्शकों को उबाऊ भी नहीं लगती, बिना किसी लागलपेट के कहानी को पेश किया गया है। सीरीज में नवीन कस्तूरिया, सनी हिंदुजा, नमिता दुबे और शिवांकित सिंह परिहार ने लीड रोल निभाए, चारों की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। नवीन द्वारा निभाया गया अभिलाश का रोल और सनी हिंदुजा द्वारा निभाया गया संदीप भैया का किरदार आज भी लोगों दिमाग में बसा हुआ है।
सीरीज की कहानी
अब आते हैं सीरीज की कहानी पर, शो में 3 दोस्तों अभिलाश, गूरी और एसके की कहानी दिखाई गई है, जो तैयारी करते हुए मिलते हैं, पढ़ाई और संघर्ष के बीच उनकी दोस्ती गहराती हैं, इस दौरान इन्हें संदीप भैया नाम का एक सीनियर मिलता है, जो खुद वो सफलता हासिल नहीं कर सका है, जिसकी उसे चाहत थी, लेकिन अभिलाश उसे मेंटर के रूप में देखता है और वो उसे सफलता की सीढ़ियों की ओर गाइड करता है। इस दौरान कई चीजों को दांव पर लगाते हुए अभिलाष यूपीएससी पाल कर लेता है, इसके साथ ही गूरी और एसके से उसकी दोस्ती बिखर जाती है और सभी रास्ते अलग-अलग हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें: हॉरर नहीं, फिर भी देखकर डर जाएंगे आप, IMDb पर मिली बंपर रेटिंग, डार्क क्राइम कॉमेडी में चप्पे-चप्पे पर भरा है सस्पेंस
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



