digital products downloads

Prime Video पर सबसे ज्यादा देखी गई ये मर्डर मिस्ट्री, पहले हफ्ते में किया बड़ा धमाका, बाजी मार ले गई 2 घंटे 6 मिनट की फिल्म

Prime Video पर सबसे ज्यादा देखी गई ये मर्डर मिस्ट्री, पहले हफ्ते में किया बड़ा धमाका, बाजी मार ले गई 2 घंटे 6 मिनट की फिल्म

Image Source : INSTAGRAM/@PRIMEVIDEOIN
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही धांसू फिल्म

शोभिता धुलिपाला की ‘चिकातिलो’ अपने लॉन्च वीकेंड के दौरान प्राइम वीडियो इंडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली टाइटल्स में से एक बन गई है। इस प्राइम ओरिजिनल तेलुगु मर्डर मिस्ट्री ने रिकॉर्ड तोड़ व्यू बटोरे हैं। प्राइम वीडियो इंडिया ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि चिकातिलो, जिसका वर्ल्ड प्रीमियर 23 जनवरी को हुआ था। अपने लॉन्च हफ्ते में सबसे ज्यादा स्ट्रीम होने वाली साउथ ओरिजिनल फिल्म बन गई है। फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड में काफी ट्रेंड में रही और अलग-अलग इलाकों में इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। यह दिखाता है कि अच्छी कहानी भाषा की रुकावटों को पार कर सकती है और पूरे देश के दर्शकों से जुड़ सकती है।

प्राइम वीडियो पर इस मर्डर मिस्ट्री ने मचाई धूम

शरण कोपिशेट्टी द्वारा निर्देशित और डी सुरेश बाबू द्वारा सुरेश प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के तहत निर्मित, चिकातिलो को चंद्र पेम्माराजू और शरण कोपिशेट्टी ने लिखा है। फिल्म में शोभिता धुलिपाला संध्या के किरदार में हैं, साथ में विश्वदेव रचकोंडा भी हैं। इस फिल्म में चैतन्य विशालाक्षी, ईशा चावला, झांसी, आमानी और वडलमानी श्रीनिवास भी अहम किरदारों में हैं। हैदराबाद में सेट यह रोमांचक मर्डर मिस्ट्री प्राइम वीडियो की बेहतरीन साउथ ओरिजिनल्स फिल्म में से एक बन गई है। चिकातिलो का शानदार प्रदर्शन महिलाओं पर आधारित कहानियों की बढ़ती मांग को भी दिखाता है। यह प्राइम वीडियो पर बोल्ड, कैरेक्टर-ड्रिवन कहानी की वजह से टॉप 5 में भी अपनी जगह बना चुकी है।

ओटीटी पर गदर मचा रही ये धांसू कहानी

चिकातिलो हैदराबाद में सेट एक रोमांचक मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें संध्या नाम की एक तेज-तर्रार क्रिमिनोलॉजी ग्रेजुएट है, जो ठंडे पड़े मामलों को सुलझाने के लिए अपना ग्लैमरस टीवी करियर छोड़कर अपना यूट्यूब पॉडकास्ट शुरू करती है, जब उसके मंगेतर के पड़ोस में एक पूर्व इंटर्न का बेरहमी से मर्डर हो जाता है तो संध्या पुलिस की बात मानने से इनकार कर देती है और सच्चाई का पता लगाने के लिए अपना पॉडकास्ट ‘चिकातिलो’ शुरू करती है। इंस्पेक्टर राजीव के साथ मिलकर वह एक खतरनाक जांच में उतरती है और एक लंबे समय से छिपे हुए कातिल को बेनकाब करने के लिए रहस्यों के जाल को सुलझाती है। न्याय और महिलाओं की रक्षा करने की इच्छा से प्रेरित होकर संध्या का इस मामले के प्रति जुनून उसके पॉडकास्ट को सच्चाई और जनता का समर्थन पाने का एक शक्तिशाली ज़रिया बना देता है।

2 घंटे 6 मिनट की सस्पेंस से भरपूर फिल्म

23 जनवरी को दुनिया भर में प्रीमियर हुई फिल्म ‘चिकातिलो’ प्राइम वीडियो के साउथ ओरिजिनल्स पोर्टफोलियो के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई। इसे IMDb पर 6.6 रेटिंग मिली है। यह कहानी एक दृढ़ निश्चयी युवा महिला की है, जो एक सीरियल रेपिस्ट के पीछे की परेशान करने वाली सच्चाई का पता लगाती है।

चिकातिलो की सफलता से खुश हुए मेकर्स

फिल्म की सफलता पर टिप्पणी करते हुए, निखिल मधोक, डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स प्राइम वीडियो इंडिया ने कहा, ‘चिकातिलो को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया हमारे साउथ ओरिजिनल्स स्लेट की मजबूत गति और सभी क्षेत्रों और डेमोग्राफिक्स के दर्शकों के बीच जबरदस्त महिला-प्रधान कहानियों की बढ़ती अपील को दिखाती है। तेलुगु क्राइम सस्पेंस ने दर्शकों को शुरू से आखिर तक बांधे रखा, यह इसकी दिलचस्प कहानी, यादगार परफॉर्मेंस और जबरदस्त विजन का सबूत है। चिकातिलो दिखाता है कि कैसे असल दुनिया की सेटिंग वाली कहानियां प्राइम वीडियो को बोल्ड, जॉनर-बेस्ड कहानियों के लिए एक डेस्टिनेशन के तौर पर स्थापित कर रही हैं, जो क्रिएटर्स को पैशन से भरी कहानियों को जिंदा करने की हिम्मत देती हैं।’

ये भी पढे़ं-

फ्लॉप होने के बावजूद क्यों बना संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म का सीक्वल? ये है असली वजह

दिल्ली की लापता लड़कियों के बीच ‘मर्दानी 3’ को लेकर मचा बवाल, YRF ने दी सफाई

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp