digital products downloads

Raaka: खूंखार अवतार में अल्लू अर्जुन ने दी बर्थडे ट्रीट, दीपिका संग जमेगी जोड़ी

Raaka: खूंखार अवतार में अल्लू अर्जुन ने दी बर्थडे ट्रीट, दीपिका संग जमेगी जोड़ी

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी अगली एक्शन से भरपूर फिल्म के साथ धमाका करने के लिए तैयार हैं, जिसमें वह एटली के साथ काम कर रहे हैं और दीपिका पादुकोण भी उनके साथ नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर अल्लू अर्जुन ने खास अपडेट दिया और इसके लिए खास दिन को भी चुना। अपने जन्मदिन के मौके पर अल्लू अर्जुन ने फैंस के साथ स्पेशल झलक साझा की है, जिसे देखने के बाद फैंस एकदम एक्साइटेड हो गए हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस का सोशल मीडिया पर रिएक्शन भी सामने आने लगा है।

अल्लू अर्जन की नई फिल्म का नाम

अल्लू अर्जुन हर साल अपने जन्मदिन पर बड़ी घोषणाएं होती हैं। इस बार यह और भी बड़ा, बोल्ड और पूरी तरह से अप्रत्याशित है। अपने जन्मदिन के मौके पर अल्लू अर्जुन ने एटली के साथ अपनी अगली फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया और साथ ही इसका टाइटल भी बताया। पोस्टर और टाइटल शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘AA22xA6 अब राका है, खुद को एक नई और अनोखी दुनिया के लिए तैयार कर लें।’

दिखा खूंखार लुक

पोस्टर में अल्लू अर्जुन का एक बेहद चौंकाने वाला और पूरी तरह बदला हुआ लुक देखने को मिलता है। उनका यह अवतार पहले कभी नहीं देखा गया। एक भेड़िए जैसी फर वाली हाथ की आकृति, बड़े नुकीले पंजों के साथ उनके चेहरे का एक हिस्सा ढकती हुई नजर आती है, जबकि उनकी काजल से सजी तीखी आंखें ध्यान खींचती हैं। आधे गंजे और रफ हेयरस्टाइल के साथ ‘राका’ टाइटल का खुलासा, इस लुक को और भी दमदार और रहस्यमयी बनाता है। यह साफ करता है कि फिल्म एक बड़े सिनेमाई अनुभव देने वाली है, कुछ ऐसा जो सिर्फ अल्लू अर्जुन ही कर सकते हैं।

यहां देखें पोस्ट

अल्लू अर्जुन करने वाले हैं कुछ नया

सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक ‘पुष्पा’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद उम्मीदें पहले से ही बहुत ऊंची थीं, लेकिन अपने करियर के शिखर पर भी सुरक्षित खेलने के बजाय अल्लू अर्जुन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सबसे अलग हैं और एक सच्चे पैन-इंडिया सुपरस्टार हैं। हाल ही में सिनेमा में 23 शानदार साल पूरे करने वाले अल्लू अर्जुन की यात्रा हमेशा बोल्ड और निडर फैसलों से भरी रही है, जो हर बार सफल साबित हुए हैं। अलग-अलग किरदारों के साथ प्रयोग करना हो या कमर्शियल सिनेमा को नई दिशा देना, उन्होंने हमेशा सीमाओं को तोड़ा है और मनोरंजन के मूल तत्व को बनाए रखा है। हर फिल्म के साथ खुद को नए रूप में पेश करने और फिर भी दर्शकों से जुड़ने की उनकी क्षमता उन्हें एक सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि एक अलग ही स्तर का फेनोमेनन बनाती है।

पहली बार साथ दिखें अल्लू अर्जुन और दीपिका

इस उत्साह को और बढ़ाते हुए यह फिल्म पहली बार अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण को एक साथ लाती है। यह दो बड़े सितारों का साथ आना है, जो अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और पैन-इंडिया अपील के लिए जाने जाते हैं। दोनों की जोड़ी इस फिल्म को एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए तैयार है, जहां टैलेंट, स्केल और स्टार पावर का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: ‘दृश्यम’ से भी भयंकर सस्पेंस, जेल में कत्ल, चक्की में पीसी लाश, सब्जी के बोरे में लगाया ठिकाने, नेटफ्लिक्स पर आते ही बनी नंबर 1

शादी के बाद पहली बार ससुराल पहुंचे विजय देवरकोंडा, रश्मिका ने मायके में दिखाया ट्रेडिशनल अवतार, साड़ी स्टाइल पर टिकी निगाहें

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp