
राजपाल यादव।
Rajpal Yadav Bail Hearing Live Update: राजपाल यादव अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। सालों से वह हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं, लेकिन इस बार वह अपनी किसी फिल्म या किरदार को लेकर नहीं, बल्कि एक कानूनी मामले की वजह से सुर्खियों में हैं। खबर है कि अभिनेता तिहाड़ जेल में हैं। दरअसल यह मामला चेक बाउंस और कर्ज न चुकाने से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक राजपाल यादव पर एक वित्तीय लेन-देन का विवाद चल रहा था, जिसमें वह तय समय पर कर्ज की रकम अदा नहीं कर पाए। इस कारण मामला अदालत तक पहुंच गया। कोर्ट ने उन्हें कई अवसर दिए ताकि वह बकाया राशि चुका सकें, लेकिन बार-बार मोहलत मिलने के बावजूद भुगतान नहीं हो सका।
अदालत ने इसे गंभीरता से लेते हुए उन्हें डिफॉल्टर की श्रेणी में माना और छह महीने की सजा सुनाई। फैसले के बाद राजपाल यादव ने कोर्ट से कुछ और समय की मांग की, ताकि वह राशि की व्यवस्था कर सकें। हालांकि उनकी यह याचिका खारिज कर दी गई। अदालत का मानना था कि पहले ही पर्याप्त अवसर दिए जा चुके हैं और अब और देरी उचित नहीं होगी। इसके बाद अभिनेता ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। जेल जाने से पहले एक पोर्टल को उन्होंने बताया कि जेल जाने के बजाय वह बकाया रकम क्यों नहीं चुका देते। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि उनके पास भुगतान करने के लिए पैसे नहीं हैं और न ही इस समय उनकी मदद करने वाला कोई है।
यह मामला कैसे शुरू हुआ और इसकी पृष्ठभूमि क्या रही, यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है। राजपाल यादव जैसे लोकप्रिय अभिनेता का इस तरह कानूनी संकट में फंसना इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों के लिए चौंकाने वाला है। फिलहाल आज इस मामले पर कोर्ट में सुनवाई होनी है और उम्मीद की जा रही है कि उन्हें बेल मिल जाएगी। उनका परिवार और बॉलीवुड सितारे उनके साथ खड़े हैं और उन्हें लगातार सपोर्ट मिल रहा है। अब इसी समर्थन को देखते हुए एक्टर की पत्नी सामने आई हैं और उन्होंने बॉलीवुड को शुक्रिया कहा है।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



