digital products downloads

Ramayana में रणबीर कपूर के लुक पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी

Ramayana में रणबीर कपूर के लुक पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी

रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। मेकर्स ने इस फिल्म के दोनों भागों पर 4000 करोड़ की भारी-भरकम रकम खर्च की है। हनुमान जयंती के मौके पर निर्माताओं ने ‘रामायण’ का फर्स्ट टीजर जारी किया, जिसमें रणबीर कपूर के लुक से पर्दा उठाया गया। अब फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ​​ने फिल्म के रणबीर के फर्स्ट लुक पर मिली प्रतिक्रियाओं का जवाब देते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है। नमित मल्होत्रा ने प्रशंसकों की प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि टीम सभी प्रतिक्रियाओं पर ध्यानपूर्वक विचार कर रही है। इसी के साथ नमित मल्होत्रा ने कहा कि उनकी टीम इस दिवाली पर ‘रामायण’ का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने के लिए काम कर रही है। फिल्म में जहां रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आएंगे तो वहीं यश लंकापति रावण और साई पल्लवी देवी सीता की भूमिका में नजर आएंगी।

नमित मल्होत्रा ​​ने रामायण पर बयान जारी किया

रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा ​​ने फिल्म में रणबीर कपूर के भगवान राम के लुक पर मिल रही प्रतिक्रिया को लेकर इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ‘पिछले कुछ दिनों में मिली प्रतिक्रिया सचमुच अद्भुत, प्रेरणादायक और विनम्रता से भरी हुई है। यह देखकर कि हमारी रामायण दुनिया भर में इतने सारे दिलों को छू रही है, मैं अत्यंत विनम्रता और आनंद से भर जाता हूँ। मैं सभी बातचीत, उत्साह और प्रतिक्रियाओं को संजोकर रखता हूँ। यह एक ऐसी कहानी है जो अरबों लोगों की आत्माओं में बसी है और हमारी पूरी देखभाल की हकदार है।’

हजारों लोग लगन से काम कर रहे हैं- नमित मल्होत्रा

नमित मल्होत्रा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- ‘हजारों कलाकार और सहयोगी जो लगन से काम कर रहे हैं, वे उत्साहित और ऊर्जावान हैं और हर विभाग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखने के लिए तैयार हैं। हम ध्यान से सुन रहे हैं, लगन से काम कर रहे हैं और इसे इसके योग्य सम्मान देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। यह हमारी रामायण है। यह हम सभी की है, और हर भारतीय को गौरवान्वित करने की वह साझा भावना और विशाल जिम्मेदारी ही मुझे हर दिन आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। आपने अभी तक जो देखा है वह तो बस शुरुआत है… हम सभी इस दिवाली पर अपनी संस्कृति और इतिहास का जश्न मनाने के लिए अपने महाकाव्य को सबसे बड़े पर्दे पर जीवंत करने का प्रयास कर रहे हैं।’

रामायण का फर्स्ट लुक

हनुमान जयंती के मौके पर यानी 2 अप्रैल को मेकर्स ने ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक वाला टीजर जारी किया, जिसमें रणबीर भगवान राम के रूप में नजर आए। फिल्म में साई पल्लवी सीता के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में रूप में नजर आएंगे। नमित मल्होत्रा ​​फिल्म के निर्माता हैं और नितेश तिवारी निर्देशक हैं। वहीं श्रीधर राघवन ने पटकथा लिखी है। संगीत हंस ज़िमर और एआर रहमान ने दिया है। प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा प्रस्तुत, रामायण: भाग 1 वाल्मीकि के ग्रंथों पर आधारित दो भागों वाली महाकाव्य सीरीज का पहला भाग है। यह फिल्म दिवाली 2026 को ग्लोबली पर रिलीज होगी, जबकि भाग 2 दिवाली 2027 को रिलीज होगा।

ये भी पढ़ेंः ‘लालच और पाप का चक्र फिर शुरू’, जारी हुआ ‘तुम्बाड 2’ का खौफनाक मोशन पोस्टर, मेकर्स ने दिया प्रलय का संकेत

नेटफ्लिक्स पर 4 दिन पहले रिलीज हुई 1 घंटे 59 मिनट की सस्पेंस थ्रिलर, नंबर 1 पर किया कब्जा, सोच से परे है क्लाइमैक्स

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp