
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंंडा
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज 26 फरवरी 2026 को हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं। दोनों ने उदयपुर में एक सीक्रेट सेरेमनी में शादी की रस्में अदा की हैं और सोशल मीडिया पर सुंदर तस्वीरें शेयर कर इसकी घोषणा भी कर दी है। दोनों बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियां बटोर रहे थे। अब दोनों ने शादी के बाद अपनी एक नई जिंदगी की शुरुआत की है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों ने साल 2018 में एक ऐसी हिट फिल्म दी थी जो उनके प्यार की नींव बनी। इसी फिल्म के सेट पर दोनों की दोस्ती हुई और ये फिल्म न केवल सुपरहिट रही बल्कि आईएमडीबी पर भी हाई रेटिंग बटोरने में सफल रही। हम बात कर रहे हैं फिल्म गीता गोविंदम की जिसे परसुराम ने डायरेक्ट किया है। फिल्म हॉटस्टार पर मौजूद है।
गीता गोविंदम बनी दोनों की लवस्टोरी की नींव
रश्मिका मंदाना ने साल 2016 में आई फिल्म ‘क्रिक पार्टी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म सुपरहिट रही और रश्मिका हीरोइन बन गईं। इसके बाद रश्मिका ने कई फिल्में साइन कर लीं और महज 2 साल में 6 से ज्यादा फिल्मों में काम कर लिया। इसके बाद साल 2018 में रश्मिका को एक फिल्म मिली जिसका नाम था ‘गीता गोविंदम’। इस फिल्म में उनके हीरो रहे विजय देवरकोंडा और उनकी जोड़ी ऑनस्क्रीन लोगों ने खूब पसंद की। दोनों की इस फिल्म ने खूब कमाई की और मेकर्स का फायदा हुआ। इसके बाद ये जोड़ी साउथ सिनेमा की हिट जोड़ियों की तरह देखी जाने लगी। वहीं फिल्म की शूटिंग के दौरान रश्मिका और विजय की दोस्ती हो गई और दोनों की दोस्ती गहरी हो गई। इसके बाद दोनों की ये दोस्ती प्यार में बदल गई।
करीब 3 साल तक किया डेट
दोस्ती के दोनों को प्यार हो गया लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को काफी संभालकर रखा। दोनों के रिश्ते की रूमर्स सामने आती रही लेकिन दोनों ने इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं की। इतना ही नहीं करीब 6 महीने पहले तक देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक ही जगह की तस्वीरें शेयर करते थे जिससे उनकी छुट्टियों का भी अंदाजा लग जाता था। लेकिन बीते दिनों रश्मिका ने शादी की पुष्टि की और आज दोनों उदयपुर में एक सीक्रेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंध गई हैं। यहां दोनों के परिजन और करीबी दोस्त शामिल रहे।
ये भी पढ़ें- ‘मेरे प्यारे पति’, रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा की शादी की शेयर की तस्वीरें, प्रेम रंग में डूबा फिल्मी जोड़ा
ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या गिरफ्तार, फिल्म डायरेक्टर को किडनैप करने की प्लानिंग में शामिल होने का लगा आरोप
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



