
स्प्लिट्सविला 16 का नया प्रोमो
स्प्लिट्सविला 16 का नया धमाकेदार प्रोमो आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। नए एपिसोड के प्रोमो में एल्विश यादव को यह कहते हुए दिखाया गया है, ‘सिस्टम हैंग होने वाला है।’ इसके तुरंत बाद, एक नई लड़की विला में एंट्री करती हुई दिखाई देती है, जो शायद एक वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो सकती है। वह कौन है? इस बारे अभी तक मेकर्स ने कोई अपडेट नहीं दी है।
रुरु ठाकुर की हुई वापसी?
आने वाले एपिसोड्स में वाइल्ड कार्ड एंट्री कौन हो सकती है। इस बारे में पहले ही कई स्पॉइलर सामने आ चुके हैं और माना जा रहा है कि वह रुरु ठाकुर हैं। नए प्रोमो में एक लड़की को व्हाइट ड्रेस पहनकर डोम सेशन में चलते हुए दिखाया गया है। इसे देखकर वहां बैठे सभी कंटेस्टेंट्स ‘वाह’ कह उठते हैं और कुछ लोग उसे देख हैरान हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर मिस्ट्री गर्ल को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, जिसका अभी चेहरा नहीं दिखाया गया है।
स्प्लिट्सविला 16 के नए प्रोमो ने मचाई हलचल
जहां कई लोग स्प्लिट्सविला 16 में रुरु की एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह कोई और भी हो सकता है, क्योंकि रुरु के शरीर पर बहुत सारे टैटू हैं। इन अफवाहों के बावजूद, हर कोई इस बात को लेकर उत्साहित है कि यह वाइल्ड कार्ड एंट्री घर का माहौल पूरी तरह से कैसे बदल देगी। एक दर्शक ने नए प्रोमो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘आखिरकार, अब यह शो दिलचस्प होने वाला है।’ दूसरे दर्शक ने लिखा, ‘अब जाकर पता चलेगा कि Yogesh ने आखिर ऐसा क्या कर दिया है!’
क्या रुरु ठाकुर और योगेश रावत कर रहे डेट?
अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि रुरु शनिवार या रविवार किस दिन के एपिसोड में एंट्री करेंगी। आगे क्या होता है, यह जानने के लिए हमें नए एपिसोड्स के ऑन-एयर होने का इंतजार करना होगा। ऑनलाइन सामने आए कई स्पॉइलर्स के अनुसार, योगेश और रुरु के साथ जोड़ी बनाएंगे। माना जा रहा है कि आगे चलकर वे इस सीजन की ‘आइडियल मैच’ भी हो सकते हैं, जिससे आकांक्षा चौधरी का दिल टूट सकता है।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



