
वंशज सिंह।
टीवी के नए रियेलिटी शो ‘द 50’ की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। अपने अलग-थलग कॉन्सेप्ट के चलते ये शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और दर्शकों की नजर भी इस पर बनी हुई है। शो में 50 सेलिब्रिटीज, यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स ने एंट्री ली है। वहीं शो से पहले एलिमिनेशन भी हो गया है। यूट्यूबर वंशज सिंह ‘द 50’ से बाहर होने वाले पहले सदस्य बने हैं। लायन के फैसले ने सभी कंटेस्टेंट्स को हैरानी में डाल दिया और वंशज के निकलने से सभी दुखी भी नजर आए।
द 50 के पहले ही दिन लगा झटका
द 50 की शुरुआत काफी धमाकेदार रही। पहले टास्क के लिए सभी 50 कंटेस्टेंट अरीना में पहुंचे, जहां लायन ने उनका स्वागत किया और फिर गेम से अवगत कराया। इसके बाद 5-5 लोगों की टीम बनाई और गेम खिलाए। इस गेम के बाद जहां 5 टीमें सेफ हो गईं, वहीं बाकी की 5 टीमें एलिमिनेशन राउंड में पहुंच गईं और इनके ऊपर घर से बेघर होने की तलवार लटकने लकी।
एलिमिनेशन में तगड़ा ट्विस्ट
एलिमिनेशन में 5 टीमें पहुंचीं, जिनमें 25 सदस्य थे। इनमें से 15 को म्यूजिकल चेयर के साथ सेफ कर लिया गया और बाकि के बचे हुए 10 कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को बाहर किया जाना था। लायन ने 5 विजेता कैप्टन करण पटेल, प्रिंस नरूला, कृष्णा श्रॉफ, शिव ठाकरे और फैजू को बुलाया और उन्हें उस कंटेस्टेंट का नाम चुनने को कहा, जिन्हें शो से बाहर किया जाना चाहिए। इस पर इन पांचों ने मिलकर वंशज सिंह का नाम चुना, जिसके चलते यूट्यूबर शो से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए।
एलिमिनेशन पर क्या बोले वंशज सिंह?
वंशज सिंह अपने एलिमिनेशन से काफी दुखी हो गए और इस बात को लेकर निराशा जाहिर की कि इससे पहले कि उन्हें बाकि के सदस्य जान पाते या वह किसी को जान पाते, उन्हें बाहर जाना पड़ रहा है। वह कैप्टन्स के फैसले से काफी निराश दिखे। उनका कहना था कि उन्हें शो में आए कुछ ही पल हुए थे। वह न तो किसी को जान पाए और न ही कनेक्शन बना सके और उन्हें बाहर जाना पड़ गया। वंशज के शो से बाहर होने के बाद अब 49 कंटेस्टेंट बचे हैं, जिनके बीच जंग जारी रहेगी। ये शो 50 दिन चलेगा और हर दिन के साथ एक कंटेस्टेंट भी बाहर होता नजर आएगा।
ये भी पढ़ेंः जिस परिवार के नाम का चलता है सिक्का, वही बना इसके लाडले के करियर का रोडा, काम छिन जाने का बताया दर्द
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



