
खानजादी, श्रुतिका अर्जुन, रजत दलाल और करण पटेल
‘द 50’ में एक ड्रामैटिक पल में करण पटेल ने शो छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा करके सबको चौंका दिया। उन्होंने यह घोषणा होस्ट ‘लायन’ और बाकी सभी 49 कंटेस्टेंट्स के सामने खुलेआम की, जिससे घर में सब हैरान रह गए। करण की घोषणा के बाद कंटेस्टेंट्स के बीच तुरंत रिएक्शन हुए और कई लोगों ने उनके अचानक इस कदम के पीछे के कारणों पर सवाल उठाए। इस अप्रत्याशित फैसले ने ‘द 50’ के चल रहे ड्रामा में एक नया मोड़ ला दिया है, जिससे दर्शक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि क्या वह सच में शो छोड़कर चले जाएंगे या आने वाले एपिसोड में अपना मन बदल लेंगे।
करण पटेल ने द 50 छोड़ने का किया ऐलान
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें करण पटेल यह कहते हुए सुनाई देते हैं कि वह The 50 छोड़ना चाहते हैं। वीडियो में लायन कहते हैं, ‘प्लेयर बहाएंगे पसीना फैंन कमाएंगे पैसा, जितनी ज्यादा कैलोरी बर्न होगी उतने ही ज्यादा पैसे’ इस अनाउंसमेंट के बाद सभी 49 कंटेस्टेंट्स अपने वर्कआउट में लग जाते हैं। टास्क खत्म होने के बाद होस्ट द लायन कहते हैं, ‘कैलोरी रिपोर्ट आ गई है… अब रिजल्ट कुछ और हैं’ इसी दौरान करण पटेल गुस्से में कहते दिखाई दिए, ‘आई एम क्विटिंग द शो राइट नॉउ इफ दिस इज द एक्सेप्टेबल’
द 50 के पहले दिन हुआ था बड़ा धमाका
शो के पहले एपिसोड में 10 कंटेस्टेंट्स को कप्तान चुना गया, जिसमें रजत दलाल, मिस्टर फैजू, प्रिंस नरुला, मोनालिसा, रिद्धि डोगरा, शिव ठाकरे, निक्की तंबोली, कृष्णा श्रॉफ, करण पटेल और उर्वशी ढोलकिया कप्तान का नाम शामिल है। हालांकि, हैरान करने वाली बात यह थी कि पहले दिन वंशज सिंह को बाहर का रास्त दिखा दिया।
द 50 कब और कहां देखें
‘द 50’, जो जिओ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे आता है। इसे बनिजय एशिया ने प्रोड्यूस किया है। इसमें टेलीविजन, फिल्म और सोशल मीडिया की दुनिया की 50 जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई हैं। दिव्या अग्रवाल, नीलम गिरी, निक्की तंबोली, फैसल शेख उर्फ फैजू, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, नीलम गिरी, और कई अन्य लोग इस शो में कंटेस्टेंट हैं।
ये भी पढ़ें-
अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद मिलने पहुंचे आमिर खान, साथ में उड़ाई पतंग, Video वायरल
महीनों तक डिप्रेशन में थी ये हसीना, बिग बॉस से बाहर आते ही ऐसा हो गया था हाल, लेनी पड़ी थेरेपी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



