
श्रुतिका अर्जुन और आर्या जाधव
‘द 50’ में हाल ही में एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को एक जरूरी फैसला लेना था, जिसका सीधा असर फैन मनी पर पड़ने वाला था। आर्या जाधव ने जोर दिया कि निक्की तंबोली को टास्क में इलेक्ट्रिक शॉक लेना चाहिए। हालांकि, निक्की ने ऐसा करने से मना कर दिया और साफ तौर पर अपनी परेशानी बताई। आर्या के अड़े रहने और दूसरे ऑप्शन पर विचार न करने की वजह से पूरे घर को फैन मनी का नुकसान हुआ। कई कंटेस्टेंट्स को लगा कि यह फैसला स्ट्रैटेजी से ज्यादा ईगो की वजह से लिया गया था। टास्क खत्म होने के बाद श्रुतिका कंटेस्टेंट आर्या के पास गई और खुलकर कहा कि उसे लगता है कि यह एक स्वार्थी फैसला था।
आर्या जाधव ने श्रुतिका अर्जुन को किया अपमानित
द 50 शो के वायरल वीडियो में देखने को मिलता है कि गेम में फैंस के महत्व पर जोर देते हुए, श्रुतिका ने अपनी निराशा जताई और आर्या की सोच पर सवाल उठाया। उसने कहा, ‘अगर आप फैंस के बारे में सोचतीं तो आप किसी मजबूत इंसान को बुलातीं। आपको फैंस के बारे में सोचना चाहिए था।’ फीडबैक को सही तरीके से लेने के बजाय स्थिति अचानक से बेकाबू हो गई। साफ तौर पर गुस्से में दिख रही आर्या ने श्रुतिका पर हमला किया और बहुत ही अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे घरवाले हैरान रह गए। उसने गुस्से में कहा, ‘सुन ले बे भैंस, बैल बुद्धि भैंस जो होती है ना जिसको कुछ पता नहीं होता है वो कर रही है तू। निकल चल भैंस।’
विवादों में फंसी आर्या जाधव
श्रुतिका अर्जुन पर भद्दी टिप्पणी करने के तुरंत ऑनलाइन उनकी जमकर आलोचना होने लगी। कई फैंस ने आर्या को बॉडी-शेमिंग और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के बजाय मुद्दे पर बात करने के लिए कहा। एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद से सोशल मीडिया पर इस बारे में बहस चल रही है और श्रुतिका को सपोर्ट करने वाले हैशटैग सभी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहे हैं। कई फैंस का मानना है कि ‘द 50’ सिर्फ टास्क में टिके रहने के बारे में नहीं है, बल्कि साथी कंटेस्टेंट्स की इज्जत करने और फैन सपोर्ट की अहमियत को समझने के बारे में भी है।
ये भी पढे़ं-
‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े ये नए रिकॉर्ड, सनी देओल की फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार
90s का वो कॉमेडी शो, जिसके 12 एपिसोड ने जीत लिया दर्शकों का दिल, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



