
शिव ठाकरे ने The 50 की ट्रॉफी अपने नाम की और 50 लाख रुपये प्राइज मनी जीती, जो उन्होंने बाद में अपने एक फैन को दे दिया। पॉपुलर रियलिटी शो ‘द फिफ्टी’ का फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट हुआ। यह शो 1 फरवरी को शुरू हुआ था, जिसमें 50 कंटेस्टेंट्स ने लायन पैलेस में एंट्री ली थी। रोजाना आने वाले उतार-चढ़ावों का सामना करते हुए, पांच कंटेस्टेंट्स फिनाले एपिसोड तक पहुंचने में कामयाब रहे। ये रियलिटी शो टीवी, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट की दुनिया के 50 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ था।
‘द फिफ्टी’ के विनर बने शिव ठाकरे
The 50 के ग्रैंड फिनाले में शिव ठाकरे को शो का विनर घोषित किया गया। शिव ने मिस्टर फैसु, काका जी, रजत दलाल और कृष्णा श्रॉफ के साथ मुकाबला करके ट्रॉफी जीती। शिव ठाकरे ‘द फिफ्टी’ के पहले बिग बॉस मराठी 2 भी जीत चुके हैं। वहीं, बिग बॉस 16 के फर्स्ट रनर अप रहे हैं। फैन्स ने सोशल मीडिया पर शिव को बधाई दी और उनकी जीत को पूरी तरह से हकदार बताया। इस जीत के साथ उन्होंने एक बार फिर रियलिटी शो में अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग और लोकप्रियता साबित कर दी है।
शिव ठाकरे ने इस फैस को किया मालामाल
शिव ठाकरे ने ग्रैंड फिनाले में ‘द 50’ की ट्रॉफी और 50 लाख रुपये का चेक जीता। शो के फॉर्मेट के मुताबिक, विजेता के रजिस्टर्ड फॉलोअर्स में से एक को ग्रैंड प्राइज मनी मिली। सीताराम प्रह्लाद अघाव को नंबर वन फैन घोषित किया गया। बता दें कि सेमी-फाइनल एपिसोड का टास्क रजत दलाल, प्रिंस नरूला, शिव, फैसु, अर्चना गौतम, मनीषा रानी, नेहा चुडासमा, रिद्धि डोगरा, उर्वशी ढोलकिया, काका और कृष्णा के बीच हुआ था। प्रिंस ने फिनाले का टिकट जीता, जिसे उन्होंने शिव को दे दिया, जिससे शिव फाइनलिस्ट बन गए।
शिव ठाकरे कौन हैं?
शिव ठाकरे एक लोकप्रिय भारतीय रियलिटी टेलीविजन हस्ती और एंटरप्रेन्योर हैं, जिन्हें ‘बिग बॉस मराठी 2’ के विजेता और ‘बिग बॉस 16’ के पहले रनर-अप के तौर पर जाना जाता है। 9 सितंबर, 1989 को महाराष्ट्र के अमरावती में जन्मे शिव ने अखबार और दूध बेचने का काम किया और फिर ‘MTV रोडीज राइजिंग’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के जरिए घर-घर में मशहूर हो गए।
ये भी पढे़ं-
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने बेबी शॉवर की तस्वीरें की शेयर, दोस्तों संग किया सेलिब्रेट
साउथ की धांसू एक्शन क्राइम थ्रिलर, रोमांच और सस्पेंस से भरपूर, कहानी देख उड़ जाएंगे दिमाग के परखच्चे
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



