
द केरल स्टोरी 2
केरल हाई कोर्ट द्वारा रिलीज पर लगी रोक हटाए जाने के बाद विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ 27 फरवरी की शाम सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शाम तक रिलीज के लिए मंजूरी मिलने के चलते पहले दिन फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं रही। लेकिन, शनिवार को इसने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी और अच्छी कमाई की। 28 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि तीसरे दिन यानी पहले रविवार को ‘द केरल स्टोरी 2’ ने कितनी कमाई की।
द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रिलीज के लिए मंजूरी देरी से मिलने के चलते फिल्म शुक्रवार शाम को रिलीज हुई, जिसका असर फिल्म की कमाई पर भी देखने को मिला। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन द केरल स्टोरी 2 की कमाई 75 लाख पर ही सिमट गई, लेकिन दूसरे दिन यानी शनिवार को इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल दर्ज की गई। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 4.65 करोड़ का कलेक्शन किया और अब फिल्म की कमाई के तीसरे दिन के भी आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिसके अनुसार फिल्म ने पहले रविवार को 5 करोड़ का कलेक्शन किया है।
द केरल स्टोरी 2 का तीन दिनों का कलेक्शन
फिल्म की तीन दिनों की कमाई की बात करें तो इसने अब तक 10.4 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में इसने अब तक 12.3 करोड़ की कमाई कर ली है। लेकिन, अगर इसकी तुलना 2023 में रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से की जाए तो दूसरे भाग को वो रिस्पॉन्स नहीं मिला है जो पहली को मिला था। 2023 में आई फिल्म ने तीन दिनों में 35.43 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।
द केरल स्टोरी 2 की कहानी और कास्ट
फिल्म की कहानी और कास्ट की बात की जाए तो फिल्म की कहानी तीन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें तीन लड़के प्यार के जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराते हैं। फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा जैसी अभिनेत्रियां लीड रोल में हैं और इनके साथ अर्जन सिंह औजला, सुमित गहलावत भी मुख्य भूमिका में हैं। कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित ये फिल्म धर्मांतरण और सामाजिक दवाब जैसे संवेदनशील मुद्दे को उठाती है, जिसके चलते फिल्म को लेकर काफी विवाद भी देखने को मिला।
ये भी पढ़ेंः 20 साल पहले रिलीज हुई फिल्म, जिसने लगाई परेश रावल-राजपाल यादव की लॉटरी, अब बनेगा उसका सीक्वल
सिनेमा लवर्स के लिए बेहद खास होगा मार्च, 19 को महाक्लैश, 6, 13, 20 और 26 तारीख भी होगी स्पेशल
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



