digital products downloads

Toxic Teaser X Review: रणवीर सिंह से होगा यश का पंगा

Toxic Teaser X Review: रणवीर सिंह से होगा यश का पंगा

Image Source : STILL FROM TOXIC TEASER
यश।

भारतीय सिनेमा के प्रेमियों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ! साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ऑफिशियल टीजर रिलीज हो चुका है और इसने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। महीनों के लंबे सस्पेंस के बाद फिल्म के मेकर्स ने हाई-इम्पैक्ट विजुअल्स के जरिए एक ऐसी दुनिया की झलक पेश की है, जो उम्मीदों से कहीं अधिक भव्य और क्रूर नजर आती है। टीजर से पहले रॉकिंग स्टार यश की ‘इंट्रोड्यूसिंग राया’ वाली बर्थडे झलक ने पहले ही माहौल बना दिया था। इसके बाद एक के बाद एक आए स्टाइलिश कैरेक्टर पोस्टर्स नयनतारा (गंगा), कियारा आडवाणी (नादिया), हुमा कुरैशी (एलिजाबेथ), रुक्मिणी वसंत (मेलिसा) और तारा सुतारिया (रेबेका) ने यह साफ कर दिया था कि यह फिल्म केवल एक्शन नहीं, बल्कि मजबूत किरदारों की कहानी है। अब टीजर ने इन सभी किरदारों को उस डार्क और एजी (edgy) माहौल में पिरोकर पेश किया है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था।

विजुअल मास्टरपीस और यश का नया अवतार

‘टॉक्सिक’ का टीजर एक ऐसी दुनिया दिखाता है जो सर्कस की सेटिंग से लेकर ईस्ट एशियन बैकग्राउंड तक फैली हुई है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और माहौल बेहद डार्क और बेरहम है, लेकिन इसके पीछे एक गहरी कहानी और दमदार परफॉर्मेंस की झलक मिलती है। इस पूरे सिनेमाई तूफान के केंद्र में हैं रॉकिंग स्टार यश। यश इस फिल्म में एक जबरदस्त ‘फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन’ से गुजरते दिख रहे हैं। टीजर में उनके शरीर के कई रूप नजर आते हैं, एक दुबले-पतले और फुर्तीले शरीर से लेकर एक विशाल और युद्ध के लिए तैयार शरीर तक। इस फिल्म का टीजर देखने के बाद लोगों के रिएक्शन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आने लगे हैं। कई लोग जहां टीजर के कमेंट सेक्शन में रिएक्ट कर रहे हैं, वहीं कई लोगों ने अलग से पोस्ट भी साझा किए हैं। 

फैंस को पसंद आ रहा टीजर

एक शख्स ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘टॉक्सिक टीजर पर मेरी राय, मुझे टॉक्सिक का टीजर पहले प्रोमो की झलक के बाद मेरी सोच से काफी अलग लगा। कंटेंट शुरुआती उम्मीदों से बहुत अलग लगता है। फिल्म के विजुअल्स, कलर ग्रेडिंग, एक्शन और ओवरऑल माउंटिंग शानदार हैं – यह स्केल और प्रेजेंटेशन के मामले में एक इंटरनेशनल फिल्म लगती है। यश का स्वैग और बॉडी लैंग्वेज भी बहुत शानदार लग रहा है। टीजर के आखिरी सीन में, जब दूसरे यश की एंट्री होती है और वह ट्रांसफॉर्मेशन होता है तो यह सच में आपको चौंका देता है और दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि कहानी क्या हो सकती है। मुझे लगा कि टीजर में सिर्फ एक माइनस पॉइंट था-बैकग्राउंड स्कोर। इसने वह लेवल नहीं दिया जिसकी उम्मीद थी। ट्रेलर में BG स्कोर पर खास ध्यान देना चाहिए। कुल मिलाकर टॉक्सिक का टीजर बहुत बढ़िया है। यश और प्रोड्यूसर्स का अपने कंटेंट पर जो कॉन्फिडेंस है, वह तारीफ के काबिल है, इसीलिए वे धुरंधर द क्लैश जैसी फिल्म के साथ क्लैश कर रहे हैं। अब ट्रेलर का इंतजार है।’

एक उत्साहित शख्स ने लिखा, ’19 मार्च को पीक एफकिंग मैडनेस लोडिंग।’

एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘टॉक्सिक मूवी टीजर रिव्यू- स्टाइलिश हिंसा और इंटरनेशनल साजिश का एक जबरदस्त मिक्स है, जो रॉकिंग स्टार यश के लिए एक ज्यादा पॉलिश्ड, नशे में अंडरवर्ल्ड में एक बड़ा बदलाव दिखाता है। डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने 18+ के लिए एक शानदार बड़ों के लिए परियों की कहानी पेश की है, जो KGF की धूल भरी सोने की खानों की जगह नियॉन लाइट वाले सर्कस और रेट्रो गैंगस्टर एस्थेटिक्स को दिखाती है। राया के रूप में Yash की मैग्नेटिक स्क्रीन प्रेजेंस और एक दमदार, ग्लोबल स्केल के साथ, यह फिल्म 19 मार्च को एक बड़ा सिनेमैटिक इवेंट बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।’

एक नेटिजेन ने लिखा है, ‘भाई ने एक धमाकेदार फ्रेम से बियर्ड की पूरी बहस को शांत कर दिया। कोई शोर नहीं। कोई सफाई नहीं। स्क्रीन पर बस प्योर स्वैग।’

रिलीज और ग्लोबल स्केल

मेकर्स ने टीजर के साथ एक साफ चेतावनी दी है, ‘यह क्रेजी होने वाला है।’ फिल्म के विशाल स्केल और हिम्मत को देखते हुए यह वादा अधूरा नहीं लगता। गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित और यश के साथ मिलकर लिखी गई यह फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट की गई है। ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम जैसी कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह तारीख अब हर सिनेमा प्रेमी के कैलेंडर पर दर्ज हो चुकी है, क्योंकि ‘टॉक्सिक’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें:  नॉर्थईस्ट इंडियन्स के लिए अक्षय कुमार ने बुलंद की आवाज, अपने मेकअप आर्टिस्ट संग भेदभाव का किया खुलासा

करीना चाय संग रोज खाती हैं 5 रुपये वाला सस्ता बिस्किट, फोटो देख फैंस सरप्राइज, बोलीं- इसके साथ मजा कुछ और ही है

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp