digital products downloads

TRP में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की बादशाहत बरकरार, टॉप 5 में दो नए शोज की हुई एंट्री, ‘नागिन 7’ का हुआ बंटाधार

TRP में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की बादशाहत बरकरार, टॉप 5 में दो नए शोज की हुई एंट्री, ‘नागिन 7’ का हुआ बंटाधार

Image Source : INSTAGRAM/@SMRITIIRANIOFFICIAL
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

BARC TRP रेटिंग्स आ गई हैं और लीडरबोर्ड पर टॉप शोज के बीच कड़ा मुकाबला जारी है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की रेटिंग्स में काफी बढ़त देखने को मिल रही है, जिसके साथ ये टॉप पर बना हुआ है, जबकि ‘तुम से तुम तक’ एक और हफ्ते दूसरे नंबर पर रहकर अपनी मजबूत रफ्तार बनाए हुए है। लीडर्स से थोड़ा पीछे रहने के बावजूद ‘अनुपमा’ सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में से एक बना हुआ है। मेकर्स के कई बदलाव का असर व्यूअरशिप में भी देखने को मिल रहा है, जिससे सभी शो के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है।

टीआरपी में टॉप 10 शोज की रेटिंग-

1. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय का हिट शोज ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दर्शकों के बीच अपनी शानदार कहानी की वजह से लोकप्रिय बना हुआ है। इस बार एकता कपूर ये शो 2.0 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर बना हुआ है।

2. तुम से तुम तक

शरद केलकर और निहारिका चौकसे स्टारर ‘तुम से तुम तक’ का प्रीमियर 7 जुलाई, 2025 को हुआ था तब से इस शो ने दर्शकों को अपनी कहानी से बांधे रखा है। इस हफ्ते शो ने 1.9 रेटिंग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

3. अनुपमा 

राजन शाही का मोस्ट पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ 2020 से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। रूपाली गांगुली का शो स्टार प्लस पर इस हफ्ते 1.8 रेटिंग के साथ टीआरपी चार्ट में तीसरे स्थान पर है। अनुपमा में एक बार फिर लीप आने की चर्चा हो रही है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस बारे में कोई घोषणा नहीं की।

4. गंगा माई की बेटियां

अमनदीप सिद्धू, सृष्टि जैन, शीजान खान और शुभांगी लाटकर स्टारर ‘गंगा माई की बेटियां’ जी टीवी पर आता है और जी5 पर स्ट्रीम होता है। इस हफ्ते शो ने 1.8 रेटिंग के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

5. वसुधा

अभिषेक शर्मा और प्रिया ठाकुर के लीड रोल वाले ‘वसुधा’ का प्रीमियर जी टीवी पर 16 सितंबर, 2024 को हुआ था। अरविंद बब्बल का यह डायरेक्टेड शो 1.7 रेटिंग के साथ पांचवें नंबर पर है।

6. उड़ने की आशा

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा का शो ‘उड़ने की आशा’ स्टार प्लस पर आता है, जिसकी कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है। 2024 में शुरू हुए इस शो को 8वें हफ्ते में 1.7 की रेटिंग मिली थी। यह टीआरपी चार्ट में छठे नंबर पर है।

7. ये रिश्ता क्या कहलाता है

इंडिया टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक ये रिश्ता क्या कहलाता है ने 1.6 रेटिंग के साथ सातवां स्थान हासिल किया। इन दिनों इसमें अरमान-अभिरा की जिंदगी के इमोशनल पलों को दिखाया जा रहा है।

8. नागिन 7

प्रियंका चाहर चौधरी और नामिक पॉल का शो ‘नागिन 7’ का प्रसारण कलर्स टीवी पर होता है। कुछ हफ्तों तक अच्छी रेटिंग मिलने के बाद, एकता कपूर द्वारा निर्मित इस सुपरनैचुरल फैंटेसी शो की टीआरपी रेटिंग और पोजीशन में तेजी से गिरावट देखने को मिली। 8वें हफ्ते में शो ने 1.6 रेटिंग के साथ आठवां स्थान हासिल किया।

9. तारक मेहता

दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता का ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ भी इंडियन टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है। असित कुमार मोदी के नीला फिल्म प्रोडक्शंस के सपोर्ट से यह शो 1.5 रेटिंग के साथ नौवें स्थान पर है।

10. मंगल लक्ष्मी

कलर्स टीवी पर आने वाला ‘मंगल लक्ष्मी: लक्ष्मी का सफर’ दसवें स्थान पर है, जिसे इस हफ्ते 1 रेटिंग मिली है। सीरियल की कहानी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है।

ये भी पढे़ं-

सुपरस्टार मां की हिट बेटी, बॉलीवुड और साउथ में दिखाया जलवा, 29 की उम्र में स्टारकिड बनीं करोड़ों की मालकिन

6 एपिसोड की रोमांटिक थ्रिलर के अंत में गजब का ट्विस्ट, हीरोइन निकली विलेन, OTT ट्रेंडिंग लिस्ट पर किया कब्जा

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp