digital products downloads

Tu Yaa Main: 3 दिन में 3 करोड़ भी नहीं कमा पाई कपूर खानदान की लाडली की दूसरी फिल्म

Tu Yaa Main: 3 दिन में 3 करोड़ भी नहीं कमा पाई कपूर खानदान की लाडली की दूसरी फिल्म

Image Source : INSTAGRAM/@COLOURYELLOWMOVIES
तू या मैं

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की दूसरी फिल्म ‘तू या मैं’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसमें उनके साथ आदर्श गौरव लीड रोल में हैं। फिल्म वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बेहद धीमी शुरुआत की। वैलेंटाइन डे वाले दिन यानी दूसरे दिन तो फिल्म ने थोड़ी तेजी दिखाई, लेकिन रविवार को फिर से फिल्म फुस्स होती दिखी। शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म को संडे काभी फायदा नहीं मिला और फिल्म की कमाई में उछाल की जगह गिरावट देखने को मिली। हाल ये है कि फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं और ये अब तक 3 करोड़ का भी कलेक्शन नहीं कर सकी है।

तीन दिन में 3 करोड़ भी नहीं पहुंचा कलेक्शन

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर ‘तू या मैं’ ने रविवार को सिर्फ 65 लाख कमाए का ही कलेक्शन किया है। बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 60 लाख कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला और इसने 1 करोड़ 45 लाख कमाए, लेकिन तीसरे दिन फिर कमाई में गिरावट आ गई और ये 65 लाख में ही सिमट गई। इसी के साथ तीन दिन में फिल्म ने 2.70 करोड़ का ही कलेक्शन किया है, जो इसके बजट से कोसों दूर है।

बजट से कोसों दूर कमाई

तू या मैं रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई थी। मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलेगा। फिल्म का खूब प्रमोशन भी किया, लेकिन जैसे ही फिल्म रिलीज हुई, उम्मीदों के विपरीत फिल्म को बेहद कम दर्शक मिले। अब फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं और अब भी ये बजट से कोसों दूर है। फिल्म पर मेकर्स ने 20 करोड़ लगाए हैं और फिल्म का हाल देखने के बाद इसका बजट वसूल कर पाना भी मुश्किल लग रहा है। 

शनाया कपूर की दूसरी फिल्म

बता दें, इससे पहले शनाया कपूर की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ विक्रांत मैसी लीड रोल में थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट 35 करोड़ था और ये भी बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही। 35 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 2.35 करोड़ पर ही सिमट गई। अब शनाया की दूसरी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, लेकिन इसे भी दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।

ये भी पढ़ेंः एक साल में 180 गाने रिकॉर्ड करने वाला स्टार सिंगर, गिनीज बुक में बनाई जगह, सोने के कप में पीता था चाय

जेल में बीत रहे राजपाल यादव के दिन और रात, अब तक नहीं मिली जमानत, पत्नी राधा ने किया कन्फर्म

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp