digital products downloads

TV की 2 हसीनाएं, कम उम्र में कमाई दौलत-शोहरत, अब बनीं ‘द केरल स्टोरी 2’ की हीरोइन

TV की 2 हसीनाएं, कम उम्र में कमाई दौलत-शोहरत, अब बनीं ‘द केरल स्टोरी 2’ की हीरोइन

Image Source : INSTAGRAM/@AISHWARYA.OJHA
द केरल स्टोरी 2 में नजर आएंगी टीवी की ये दो हसीनाएं।

2023 में रिलीज हुई अदा शर्मा स्टारर ‘द केरल स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी। इस फिल्म की सफलता के 2 साल बाद अब मेकर्स इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं। पिछले दिनों ही फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह ने’द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का ऐलान किया और 30 जनवरी को इसका ऑफिशियल टीजर जारी किया गया। फिल्म के टीजर में इसकी फीमेल स्टार्स की झलक देखने को मिली, जिन्हें लेकर अब हर तरफ चर्चा है। खास बात तो ये है कि ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ के लिए मेकर्स ने इस बार किसी बॉलीवुड अभिनेत्री को नहीं बल्कि टीवी की 2 और साउथ सिनेमा में काम कर चुकी एक अभिनेत्री को चुना है। तो चलिए आपको इन तीनों अभिनेत्रियों के बारे में बताते हं, जो विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ की कास्ट

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ में टीवी की 2 अभिनेत्रियां उल्का गुप्ता,अदिति भाटिया और साउथ फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुकीं ऐश्वर्या ओझा नजर आने वाली हैं। जहां अदिति और उल्का टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं और अब बड़े पर्दे पर हलचल मचाने के लिए तैयार हैं। तो वहीं ऐश्वर्या भी कम मशहूर नहीं हैं। इनके फैंस को भी इनसे काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि छोटे पर्दे पर ये अपने अभिनय से दर्शकों पर अलग छाप छोड़ने में सफल रही हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि द केरल स्टोरी 2 में भी ये कोई जलवा जरूर दिखाएंगी। चलिए जानते हैं, इन तीनों हसिनाओं के बारे में।

अदिति भाटिया

अदिति भाटिया ने बतौर चाइल्ड एक्टर अपना करियर शुरू किया था। वह पहली बार 2007 में रिलीज हुई ‘विवाह’ में छोटी रजनी के किरदार में दिखाई दी तीँ। इसके बाद वह ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘द ट्रेन’ और ‘चांस पे डांस’ जैसी फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आईं। लेकिन, अदिति को ‘ये हैं मोहब्बतें’ के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने इस सीरियल में करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी की बेटी का किरदार निभाया था। हालांकि, पिछले कुछ सालों से वह किसी बड़े शो या फिल्म में नजर नहीं आईं हैं और इंफ्लूएंसर के तौर पर सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर अदिति के 6.4 मिलियन फॉलोअर हैं।

उल्का गुप्ता

उल्का गुप्ता भी टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम रही हैं। जीटीवी के शो ‘झांसी की रानी’ में यंग रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाकर उन्होंने घर-घर में पहचान हासिल की। हालांकि, उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2009 में आए ‘सात फेरे’ से शुरू किया था। वह अब तक कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिनमें ‘देवों के देव… महादेव’, ‘ध्रुव तारा’ जैसे शोज और ‘सिंबा’ में छोटा रोल शामिल है। इसके अलावा वह तेलुगु, बंगाली और मराठी भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वहीं ‘द केरल स्टोरी 2’ की बात करें तो ये उनके करियर की दूसरी फिल्म है।

ऐश्वर्या ओझा

द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड की तीसरी हीरोइन की बात करें तो फिल्म में ऐश्वर्या ओझा तीसरी हीरोइन के तौर पर नजर आएंगी। ऐश्वर्या मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की ‘L2 एम्पुरान’ में नजर आई थीं। इसके अलावा वह ‘कागज 2’, ‘हाफ सीए’ और फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ में भी अपने अभिनय से सुर्खियां बटोरी हैं। वहीं अब वह उल्का गुप्ता और अदिति भाटिया के साथ ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ में नजर आएंगी, जो 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पहले भाग में अदा शर्मा और योगिता बिहानी लीड रोल में नजर आई थीं।

ये भी पढ़ेंः Dhurandhar: बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का जलजला, 1 ही दिन में Netflix पर बनी नंबर 1

दिल्ली-मुंबई छोड़िए, क्या आपने सैफ अली खान का कतर वाला आलीशान घर देखा? नवाब ने खुद दिखाया अंदर का नजारा

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp