digital products downloads

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हुई इस चाइल्ड आर्टिस्ट की एंट्री, अमेरिकाज गॉट टैलेंट में मचाया था धमाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हुई इस चाइल्ड आर्टिस्ट की एंट्री, अमेरिकाज गॉट टैलेंट में मचाया था धमाल

Image Source : INSTAGRAM/@THEARSHIYASHARMA
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अर्शिया शर्मा की एंट्री हुई।

रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में 8 साल के लीप के बाद अरमान और अभिरा की बेटी मायरा बड़ी हो गई है। लीप के बाद कहानी में एक इमोशनल मोड़ आने वाला है क्योंकि मायरा और वाणी को बड़े बच्चों के रूप में दिखाया गया है, जबकि अभिरा और अरमान अपनी जिंदगी के बिल्कुल अलग-अलग चैप्टर शुरू करते दिखाई देने वाले हैं। नए रिलीज हुए प्रोमो में दो चाइल्ड आर्टिस्ट की एंट्री हुई है, जिसमें से एक मायरा का किरदार निभा रही हैं। दूसरी वाणी के रोल में नजर आने वाली हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मायरा पोद्दार का रोल अर्शिया शर्मा निभाते दिखाई देने वाली हैं, जो भारत का नाम विदेश में रोशन कर चुकी हैं।

मायरा का किरदार निभाएगी अर्शिया शर्मा

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की छोटी मायरा और वाणी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस को इंट्रोड्यूस किया है। हालांकि, अभी तक वाणी का रोल निभाने वाली टीनएज एक्ट्रेस का असली नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन अर्शिया शर्मा को अरमान और अभिरा की बेटी मायरा का रोल निभाने के लिए चुना गया है।

अर्शिया शर्मा कौन हैं?

जम्मू की एक टैलेंटेड डांसर अर्शिया शर्मा को पहली बार सुपर डांसर चैप्टर 4 में हिस्सा लेने के बाद पहचान मिली, जहां उन्होंने टॉप 10 कंटेस्टेंट्स में जगह बनाई। एंटरटेनमेंट की दुनिया में उनका सफर शॉर्ट फिल्म ‘घुंघरू’ से शुरू हुआ और एक्टिंग की दुनिया में भी छा गई। बाद में वह कलर्स टीवी पर ‘मंगल लक्ष्मी’ की मेन कास्ट का हिस्सा बनीं, जहां उन्होंने स्क्रीन पर आग लगा दी। अर्शिया ने अमेरिकाज गॉट टैलेंट में डेब्यू करके एक बड़ा मुकाम भी हासिल किया। ग्लोबल स्टेज पर भारत को रिप्रेजेंट करते हुए, उन्होंने अपने अनोखे हॉरर-थीम वाले डांस परफॉर्मेंस से जजों और दर्शकों को इम्प्रेस किया और स्टैंडिंग ओवेशन मिला। बाद में वह क्वार्टर फाइनल तक पहुंचीं, जिससे वह इंटरनेशनल लेवल पर मशहूर हो गईं।

अमेरिकाज गॉट टैलेंट से मशहूर हुई ये चाइल्ड आर्टिस्ट

डांस और टेलीविजन की दुनिया में अपना जलवा दिखा रही अर्शिया शर्मा ने डांस रियलिटी शो चैंपियंस का टशन में भी हिस्सा लिया, जहां उन्होंने अपना टैलेंट दिखाया। अब वह पॉपुलर स्टार प्लस ड्रामा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो उनके एक्टिंग करियर में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

लीप के बाद बदल गई अभिरा-अरमान की जिंदगी

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान को मायरा के साथ पोद्दार हाउस में रहते हुए दिखाया गया है। प्रोमो से पता चलता है कि बाप-बेटी की जोड़ी का रिश्ता बहुत करीबी और खास है। वे अभिरा के बिना अपनी दुनिया में एक साथ खुश हैं। हालांकि, एक इमोशनल पल तब आता है, जब दादी सा ​​इस बात की चिंता जताती हैं कि क्या मायरा आखिरकार अपनी मां को भूल जाएगी। अरमान कहता है कि अगर मायरा अभिरा को भूल भी जाए तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा, जो लीप के बाद की कहानी के लिए एक गंभीर इमोशनल माहौल बनाता है और आगे आने वाले गहरे टकरावों की ओर इशारा करता है।

ये भी पढे़ं-

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा-अरमान की प्रेम कहानी का हुआ द एंड? 

24 साल बाद दोबारा रिलीज हो रही शाहरुख खान की ये कल्ट क्लासिक, हर जनरेशन की बनी फेवरेट, हर सीन है धांसू

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp