
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के मेकर्स अपकमिंग एपिसोड में हैरान करने वाला खुलासा करने वाले हैं। आने वाली कहानी में अभिरा-अरमान को पता चलने वाला है कि उन्हें अलग करने के पीछे न सिर्फ मेहर और विद्या, बल्कि एक और शख्स का हाथ है। टीआरपी टॉप 5 में फिर से वापसी करने के लिए मेकर्स ने कहानी में नया ट्विस्ट एंड टर्न जोड़ा है। एक तरफ जहां अरमान और मेहर की शादी होने वाली है तो वहीं अभिरा को एक हैरान करने वाला सच पता चलेगा, जिसके सामने आते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। पोद्दार हाउस में सालों से छिपा गद्दार अब बेनकाब होने वाला है।
मेहर-विद्या नहीं, ये है असली विलेन
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लीप के बाद से जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है, लेकिन कहानी में जल्द ही एक शॉकिंग मोड़ आने वाला है। अभी तक दर्शकों ने देखा कि कैसे मेहर और विद्या ने अभिरा-अरमान को अलग कर दिया है। अब कहानी में नया मोड़ आने वाला है, जिसके बाद खुलासा होगा कि इन सब में एक और शख्स शामिल था। असली दुश्मन का चेहरा सामने आते ही सभी के होश उड़ाने वाले हैं। ‘घर का भेदी लंका ढाए’ मुहावरा तो सुना ही होगा, जिसका परफेक्ट उदाहरण कृष है। सही समझे आप अरमान का छोटा भाई कृष पोद्दार ही वो शख्स है, जो अभिरा-अरमान को दूर करने में मेहर का हर कदम पर साथ देता है।
कृष ने अभिरा-अरमान को क्यों दिया धोखा
अपने पिता की तरह कृष भी अपने फायदे के लिए पोद्दार हाउस की खुशियों का दुश्मन बन जाता है। कृष से जुड़ा एक बड़ा सीक्रेट सामने आने वाला है, जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था। वह सालों से मेहर को अरमान के करीब लाने में मदद कर रहा है, जिसके लिए वह अभिरा को परिवार से दूर कर देता है। अब सवाल यह है कि आखिरकार कृष ऐसा क्यों करता है? दरअसल, मेहर ने शादी ऑफिशियल होने के बाद उसे अपने ऑफिस में एक अच्छी नौकरी देने का वादा किया था। हालांकि, उसके पहले ही दोनों की मिलीभगत का खुलासा अभिरा कर देती है, जिसमें उसका साथ तान्या, काजल और दादी सा यानी कावेरी पोद्दार देती है।
ये भी पढे़ं-
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नोयना की जिंदगी में विलेन की हुई एंट्री, तुलसी-मिहिर का होगा फायदा
श्रेया घोषाल का नया आशियाना, मुंबई के पॉश इलाके में खरीदा 29.7 करोड़ का प्रीमियम अपार्टमेंट
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




