
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के मेकर्स अपनी कहानी में रोमांटिक ट्विस्ट जोड़ने में इतने माहिर हैं कि उन्हें अच्छे से पता है दर्शक कब और क्या देखना चाहते हैं। टीआरपी में भले ही ये शो इस बार टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में असफल रहा है, लेकिन फिर भी टीम ने हार नहीं मानी और आने वाले एपिसोड में रोमांटिक तड़का लगाने की तैयारी कर ली है। स्टार प्लस के सबसे चर्चित सीरियल के आने वाले ट्रैक में रोमांस की एक ताजा बहार देखने को मिलेगी, क्योंकि अरमान और अभिरा का रिश्ता नया मोड़ लेने वाला है। कई चुनौतियों और गलतफहमियों का सामना करने के बाद आखिरकार इस सुपरहिट जोड़ी ‘अभिमान’ को सुकून और प्यार भरे पल मिलने वाले हैं, जिसे देखने का दर्शकों को लंबे समय से बेसब्री से इंतजार था। सोशल मीडिया पर अभिरा-अरमान का एक रोमांटिक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक-दूसरे के प्यार में खोए नजर आ रहे हैं।
अरमान-अभिरा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग रोमांटक एपिसोड में अरमान और अभिरा के बीच पनप रहे प्यार को फिर से पेश किया जाएगा, जो उनके बीच बढ़ती नजदीकियों को दिखाने वाला है। दोनों अब एक-दूसरे की बातों को आराम से सुनते नजर आने वाले हैं, जिससे पता चलता है कि उनके बीच की दूरी धीरे-धीरे कम हो रही है। अरमान-अभिरा को सपोर्ट करने की पूरी कोशिश करता है और उसकी दिल से परवाह करता है जो उसे बहुत पसंद आएगा। इसी बीच, अभिरा अपनी दिल की बात अरमान को बताती है और वो उसे प्यार से गले लगा लेता है।
अरमान-अभिरा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल
ये रिश्ता क्या कहलाता है का रोमांटिक एपिसोड होगा खास
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा-अरमान के बीच फिर से रोमांटिक केमिस्ट्री देखने के लिए दर्शक तैयार हैं। दोनों वायरल हो रहे पोस्ट में बारिश में एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। उनके बीच पनपता प्यार उन्हें आस-पास के दुखद माहौल में शांत रहने में मदद करने वाला है। दूसरी ओर, पोद्दार हाउस अनसुलझे तनाव और लंबे समय से चले आ रहे झगड़ों से बचाने की कोशिश करता दिखाई देने वाला है। आने वाले एपिसोड की कहानी रोमांस को इमोशनल कॉम्प्लेक्सिटी के साथ खूबसूरती से बैलेंस करती है, जो यह दिखाता है कि अरमान और अभिरा एक-दूसरे के पास वापस आने का रास्ता ढूंढ रहे हैं।
मायरा का एक फैसला तोड़ देगा अभिरा-अरमान का रिश्ता
अरमान, मायरा से हॉस्टल छोड़ने के बारे में पूछता है। मायरा बताती है कि उसने अरमान के लिए कुछ कीमती खरीदा है और वह आर्यन के शादी से पहले के फंक्शन में उसे दिखाना चाहती है। वह अरमान से एक वादा भी मांगती है, जिससे अरमान परेशान हो जाता है। अभिरा उसे मान जाने के लिए हिम्मत देती है, जबकि अरमान को डर है कि कहीं मायरा उससे अभिरा को दूर भेजने के लिए न कह दे।
ये भी पढे़ं-
क्या करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया 2’ में होगी समर्थ जुरेल की एंट्री? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



