बॉक्स ऑफिस पर गरजी ‘जना नायकन’, तीसरे दिन कमाई में आया तगड़ा उछाल

बॉक्स ऑफिस पर गरजी ‘जना नायकन’, तीसरे दिन कमाई में आया तगड़ा उछाल

तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय उर्फ थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 23 जुलाई को विजय की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और जबरदस्त ओपनिंग की, जिससे पता चलता है कि ‘जना नायकन’ का दर्शक कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पहले ये फिल्म जनवरी में रिलीज होनी थी, लेकिन सीबीएफसी की ओर से क्लीयरेंस न मिलने पर विजय की फिल्म का दर्शकों को 7 महीने इंतजार करना पड़ा। 23 जुलाई को ये इंतजार खत्म हुआ और पहले ही दिन फिल्म ने 42.70 करोड़ की कमाई के साथ सबको चौंका दिया। इस फिल्म को रिलीज हुए अब 3 दिन हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं, तीसरे दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।

‘जना नायकन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

थलापति विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ गुरुवार, 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और ओपनिंग डे पर ही 42.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। लेकिन, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 50 प्रतिशत की गिरावट आ गई। दूसरे दिन फिल्म ने 21.15 करोड़ का कलेक्शन किया। मगर अब तीसरे दिन फिल्म फिर रफ्तार पकड़ चुकी है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, तीसरे दिन यानी शनिवार, 25 जुलाई को फिल्म ने 28.50 करोड़ का कलेक्शन किया है और इसी के साथ फिल्म का नेट कलेक्शन 92.35 करोड़ हो गया है। यानी, फिल्म को 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए मात्र 7.65 करोड़ ही चाहिए।

170 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘जना नायकन’ भले ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है, लेकिन विदेशों में इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। विदेशों में थलापति विजय की ये पॉलिटिकल एक्शन-थ्रिलर अब तक 63.50 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है और इसी के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 171.84 करोड़ पहुंच गया है। जना नायकन की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो शनिवार को फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 37.2 प्रतिशत रही। वहीं शुक्रवार को 29.5 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई और गुरुवार को 41.6 प्रतिशत रही।

तृषा कृष्णन ने भी देखी ‘जना नायकन’

विजय की फिल्म पिछले 7 महीने से चर्चा में है। पहले ये फिल्म जनवरी में रिलीज होनी थी, लेकिन सेंसरशिप के फेर में फंसी इस फिल्म को रिलीज करने के लिए मेकर्स को 7 महीने का इंतजार करना पड़ गया। 23 जुलाई, 2026 को आखिरकार फिल्म रिलीज हुई और विजय की करीबी दोस्त और अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी अपनी दोस्तों के ‘जना नायकन’ का साथ फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखा, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने ‘जना नायकन’ की रिलीज पर खुशी भी जाहिर की।

ये भी पढ़ेंः विजय के लिए तृषा कृष्णन के सीक्रेट मैसेज को फैंस ने किया डीकोड, ‘00.00’ को बताया प्यार का टाइम कोड

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

https://doonitednews.in/advertisement-rate-card/

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »