
‘लॉक अप 2’ के हालिया एपिसोड में पामेला सेरेना ने अपना एक बहुत बड़ा राज बताकर खुद को खेल में सुरक्षित कर लिया, जैसे ही उन्होंने बजर दबाया स्क्रीन पर ‘मैच फिक्सिंग’ शब्द दिखाई दिया। हर कोई स्क्रीन देखकर हैरान रह जाता है कि ये क्या है। राज बताने से पहले पामेला ने साफ किया, ‘यह मेरा राज है, मुझे इस पर गर्व नहीं है।’ फिर उन्होंने बताया कि जब वह स्टूडेंट थीं तो क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी करती थीं। उनके इस खुलासे के बाद कुछ लोग चौक गए और गिने-चुने इस बात को समझाने की कोशिश करते दिखाई दिए।
पढ़ाई के दौरान पामेला सेरेना करती थी सट्टेबाजी
पामेला ने बताया कि स्टूडेंट लाइफ के दौरान उनका एक दोस्त था, जो कई क्रिकेटरों के काफी करीब था। उसके जरिए उन्हें मैचों के बारे में सीधी जानकारी मिलती थी, जिसका इस्तेमाल करके वह बाद में बुकीज के साथ सट्टा लगाती थीं और पैसे कमाती थीं। पूरी बात बताते हुए पामेला ने कहा:
‘जब मैं स्टूडेंट थी, तो मेरा एक दोस्त था। वह कई क्रिकेटरों का करीबी दोस्त था। और उसे इस बात की जानकारी मिलती थी कि कौन जीतेगा, कौन कितना स्कोर करेगा। यह जानकारी सीधे टीम से आती थी। लंदन में बुकीज़ होते हैं जहाँ आप जुआ खेल सकते हैं और सट्टा लगा सकते हैं।” उन्होंने आगे बताया, “तो, मैं अपने दोस्त से जानकारी लेती थी और फिर सट्टा लगाती थी। मैंने बहुत पैसे कमाए।’
गलत तरीके से पैसे कमाने का है अफसोस
पामेला सेरेना ने साफ किया कि जहां वह सट्टेबाजी कर रही थीं। वहां यह कानूनी था। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय उन्हें इसमें मजा तो आता था, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि पैसे कमाने का यह गलत तरीका था। उन्होंने कहा, ‘मुझे इस पर गर्व नहीं है।’ उन्होंने आगे बताया कि उस समय वह एक स्टूडेंट थीं और आसानी से मिलने वाले पैसे के लालच में आकर उन्होंने सट्टेबाजी शुरू कर दी थी।
पामेला सेरेना का पहला नेटफ्लिक्स रियलिटी शो
‘मिस यूनिवर्स दुबई 2021’ और ‘मिस यूएई वर्ल्ड 2022’ का खिताब जीतने के अलावा पामेला रियल एस्टेट बिजनेस से भी जुड़ी हैं। पामेला सेरेना एक ब्रिटिश-भारतीय एंटरप्रेन्योर, एक्स ब्यूटी क्वीन, रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी और इन्फ्लुएंसर हैं। यूनाइटेड किंगडम में भारतीय माता-पिता के घर जन्मीं पामेला 2012 में दुबई चली गईं, जहां उन्होंने बिजनेस और एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपना करियर बनाया। उन्हें सबसे पहले नेटफ्लिक्स की रियलिटी सीरीज ‘देसी ब्लिंग’ से बड़ी पहचान मिली, जिसमें दुबई में रहने वाले अमीर दक्षिण एशियाई लोगों की आलीशान जिंदगी को दिखाया गया था।
ये भी पढ़ें – पामेला सेरेना कौन हैं? ‘देसी ब्लिंग’ स्टार बनेंगी ‘लॉक अप 2’ की नई कैदी, लगाएंगी ग्लैमर का तड़का
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
https://doonitednews.in/advertisement-rate-card/