
ओटीटी पर छाई नई-नवेली सस्पेंस-थ्रिलर।
अगर आप ऐसी फिल्में देखना पसंद करते हैं, जो सस्पेंस से भरी हो और इसकी गति तनाव पैदा करती हो तो ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर हाल ही में रिलीज हुई एक मलयालम फिल्म आपके लिए मस्ट वॉच है। पिछले कुछ सालों में कई ऐसी साउथ फिल्में रिलीज हुई हैं, जिन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा है। एक समय था जब दर्शक साउथ फिल्मों का मजाक बनाते थे, लेकिन अब दर्शक पूरे इंटरेस्ट के साथ दक्षिण भारतीय फिल्में देखते हैं। इन्हीं में से एक है ‘बेबी गर्ल’, जो इन दिनों काफी चर्चा में है और खूब पसंद की जा रही है।
ओटीटी पर छाई 3 महीने की बच्चे की किडनैपिंग की कहानी
निविन पॉली स्टारर मलयालम सस्पेंस-थ्रिलर ‘बेबी गर्ल’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। लेकिन, जैसे ही ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज हुई, दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया और अब ये ओटीटी की ट्रेंडिग लिस्ट में भी जगह बना चुकी है। अरुण वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक नवजात बच्ची की किडनैपिंग के इर्द-गिर्द घूमती है और ईटीवी भारत की रिपोर्ट के अनुसार, ये फिल्म असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित होकर बनाई गई है।
क्या है बेबी गर्ल की कहानी ?
‘बेबी गर्ल’ की कहानी एक 3 दिन की बच्ची के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अस्पताल से अगवा कर लिया जाता है। बच्ची के गायब होते ही अस्पताल में हड़कंप मच जाता है, बात पुलिस तक पहुंचती है। पुलिस बच्ची के गायब होने के केस की जांच-पड़ताल शुरू करती है और सबसे पहले पुलिस का शक अस्पताल में ही काम करने वाले एक कर्मचारी सनल मैथ्यू पर जाता है। फिल्म में निविन पॉली ने सनल मैथ्यू का किरदार निभाया है, जो आगे चलकर खुद पुलिस की बच्ची ढूंढने में मदद करता है। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस का शक बच्ची के पिता पर भी जाता है, लेकिन असल में बच्ची का किडनैपर कौन है और उसे किस इरादे से अगवा किया गया है, ये जानने के लिए आप फिल्म देख सकते हैं।
पहली पसंद नहीं थे निविन पॉली
निविन पॉली ने ईटीवी भारत को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वह इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। निविन के अनुसार, मेकर्स ने किसी और ही एक्टर को फिल्म के लिए संपर्क किया था, लेकिन डेट्स अवेलेबल नहीं होने के चलते उनसे संपर्क किया गया। डायरेक्टर अरुण वर्मा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा- ‘शुरू में, हमने किसी अन्य एक्टर के साथ इस फिल्म को प्लान किया था। लेकिन, डेट्स की दिक्कतों के चलते फिर हमने निविन पॉली से बात की और खुशकिस्मती से वो इसके लिए मान भी गए। उनके लिए हमने स्क्रिप्ट में छोटे-मोटे बदलाव किए और वो काम कर गए।
ये भी पढ़ेंः टॉक्सिक-धुरंधर 2 की टक्कर से निराश डायरेक्टर, क्लैश को बताया ‘दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले- एक-दूसरे का बिजनेस खा जाएंगी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



