
दर्शकों के बीच इन दिनों ‘लॉकअप 2’ और ‘द अलायंस’ जैसे रियेलिटी शोज का बोलबाला है, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं हाल ही में मेकर्स ने ‘बिग बॉस 20’ का भी ऐलान कर दिया, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और खुशी का ठिकाना नहीं है। लेकिन, रियेलिटी शोज की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती। टीवी और ओटीटी पर एक और रियेलिटी शो दस्तक देने वाला है, जिसका नाम है ‘भोजपुरी बवाल’। जी हां, टीवी पर भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का पहला रियेलिटी शो आ रहा है, जिसमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, तेज प्रताप यादव, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार नजर आने वाले हैं। इस बीच शो का एक प्रोमो चर्चा में है, जिसमें काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे को आपस में भिड़ते देखा जा सकता है।
काजल राघवानी-आम्रपाली दुबे के बीच बहस
जियो हॉटस्टार पर जारी किए गए ‘भोजपुरी बवाल’ के नए प्रोमो में काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे को एक-दूसरे पर आरोप पर आरोप लगाते देखा जा सकता है। जहां काजल राघवानी आरोप लगाती हैं कि आम्रपाली दुबे उनसे इनसिक्योर हैं तो वहीं आम्रपाली दुबे, काजल पर अवॉर्ड हड़पने का आरोप लगाती हैं। इस प्रोमो को देखने के बाद भोजपुरिया फैंस भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कोई काजल राघवानी तो कोई आम्रपाली दुबे के पक्ष में दिखाई दिया।
आम्रपाली ने काजल को सिखाई अंग्रेजी!
मेकर्स की ओर से जारी किए गए काजल राघवानी के एंट्री प्रोमो में पवन सिंह उनकी तारीफ करते हैं और उन्हें ‘क्यूट कहते हैं।’ इसके बाद काजल बोलती हैं, ‘आम्रपाली जी आप मुझसे अनसिक्योर रहती हैं।’ इस पर आम्रपाली तुरंत काजल को टोकते हुए कहती हैं- ‘इनसिक्योर होता है।’ फिर आम्रपाली कहती हैं – ‘हर अवॉर्ड शो में मुझे कहा जाता है कि ये काज का है।’ जिसके जवाब में काजल ने कहा – ‘मुझे जहां भी चीजें ऑफर होती हैं, वहां आम्रपाली आ जाती हैं।’ इस पर आम्रपाली ने कहा- ‘ऐसा है तो प्रूफ करिए ना।’
आम
मुझे करेक्ट मत करो- काजल राघवानी
प्रोमो जारी होने के बाद काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसे उन्होंने ‘इनसिक्योर शब्द’ को लेकर आम्रपाली दुबे पर तंज किया। उन्होंने गूगल में Unsecured का हिंदी अर्थ ‘असुरक्षित’ दिखाए जाने का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मुझे करेक्ट मत करिए। पहले जाइये और जाकर गूगल को करेक्ट करिए, उसके बाद आप सबका वेलकम है।’ यही स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए काजल ने लिखा- ‘सीखने के लिए पूरी उम्र पड़ी है, जरूर सीखूंगी। डियर ऑडियंस, क्या बात है। गूगल भी नहीं जानता तो गूगल को शिकायत करो। मैं भी कर दूं, मुझे बताओ। क्यों गलत लिखा अनसिक्योर को।’
आम्रपाली दुबे का पलटवार।
आम्रपाली दुबे का पलटवार
इस पर आम्रपाली दुबे भी शांत नहीं रहीं। उन्होंने गूगल पर इनसिक्योर और अनसिक्योर दोनों शब्दों का अर्थ सर्च करके उसका स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा- ‘दूसरों पर लांछन लगाते हुए और झूठे आरोप लगाते समय ये जरूर देख लें कि आपके कॉन्टेक्स्ट के अनुसार आप सही व्याकरण का इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं।’ अब दोनों के फैंस इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी-अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को सपोर्ट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः ब्रेकअप के बाद, एक्ट्रेस की जिंदगी में नए शख्स की हुई एंट्री, पार्टनर को बुरी नजरों से रखना चाहतीं दूर
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
https://doonitednews.in/advertisement-rate-card/