बॉक्स ऑफिस पर ‘अल्फा’ के आगे नहीं चला ‘बेबी डू डाई डू’ का जादू, हुमा कुरैशी की फिल्म ने किया निराश, आलिया भट्ट ने मारी बाजी

बॉक्स ऑफिस पर ‘अल्फा’ के आगे नहीं चला ‘बेबी डू डाई डू’ का जादू, हुमा कुरैशी की फिल्म ने किया निराश, आलिया भट्ट ने मारी बाजी

YRF स्पाई यूनिवर्स की ‘वॉर 2’ और ‘पठान’ जैसी पिछली ब्लॉकबस्टर के बाद अब इसकी पहली महिला-प्रधान फिल्म ‘अल्फा’ 03 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी दिन हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ ने भी दस्तक दी, लेकिन इसका ओपनिंग डे कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा। 2024 में जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है तब से ही फैंस के बीच आलिया भट्ट की एक्शन-थ्रिलर को लेकर काफी उत्साह था। हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले है और इसका असर फिल्म की ओपनिंग डे की परफॉर्मेंस पर भी दिखा रहा है। वहीं ‘बेबी डू डाई डू’ ने तो उम्मीद से भी कम कमाई की।

‘अल्फा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार ‘अल्फा’ ने भारत में अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 9 करोड़ की कमाई की। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन लगभग 10.80 करोड़ रहा, जबकि विदेशी बाजारों से इसने लगभग 5 करोड़ कमाए। इस तरह पहले दिन इसका दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन लगभग 15.80 करोड़ रहा। देश भर में 7,534 शो के साथ रिलीज हुई ‘अल्फा’ को सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया। ज्यादा स्क्रीन और रिलीज से पहले फिल्म को लेकर बनी चर्चा के बावजूद, इसकी ओपनिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पहले दिन के कलेक्शन के आधार पर यह YRF स्पाई यूनिवर्स की अब तक की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘बेबी डू डाई डू’ का निकला दम

पहले दिन हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ ने 778 शो में 0.40 करोड़ की नेट कमाई की। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 0.48 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 0.40 करोड़ हो गया है।

‘अल्फा’ के आगे फेल हुई ‘बेबी डू डाई डू’

मामूली शुरुआत के बावजूद, ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ‘बेबी डू डाई डू’ से बेहतर कमाई की। हुमा कुरेशी और रचित सिंह स्टारर क्राइम थ्रिलर आलिया भट्ट और शारवरी की एक्शन फिल्म के शुरुआती दिन के कलेक्शन की बराबरी करने में असफल रही। अब देखना यह है कि क्या ये फिल्म आने वाले दिनों में अच्छी कमाई कर पाएगी।

ये भी पढे़ं- क्या आलिया-शरवरी की ‘अल्फा’ पहले दिन करेगी दमदार शुरुआत? ओपनिंग डे कलेक्शन पर सबकी नजर

आलिया भट्ट और शरवरी ने लगा दी पूरी जान, लेकिन ‘अल्फा’ की कहानी पड़ गई कमजोर, उम्मीदों पर नहीं उतरी खरी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp