
‘रामायण’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड बन गया है और इसकी खूब चर्चा हो रही है। गुरुवार, 30 जुलाई 2026 की सुबह 4:15 रिलीज हुए इस ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जहां कुछ लोग फिल्म के VFX की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसकी कास्ट और उनकी परफॉर्मेंस की भी शानदार बता रहे हैं। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म हिंदू पौराणिक महाकाव्य पर आधारित है। इसमें रणबीर कपूर राम के रोल में, साई पल्लवी सीता के रोल में और यश रावण के रोल में नजर आएंगे। वहीं ‘रामायण’ के ट्रेलर में राजा दशरथ से लेकर शूर्पणखा तक कई अहम किरदारों का भी दमदार लुक देखने को मिला।
रणबीर-साई और यश ने जीता दिल
‘रामायण’ के ट्रेलर में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में राक्षसों से लड़ते और सबकी रक्षा करते हुए दिखाई देते हैं। साथ ही उनके बड़े होने से लेकर सीता-लक्ष्मण संग वनवास जाने तक का सफर दिखाया है। साई पल्लवी और रवि दुबे द्वारा निभाए गए सीता और लक्ष्मण के किरदार भी राम के साथ वनवास पर जाते हैं। यश ने रावण के किरदार में दर्शकों का दिल जीत लिया है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा कई किरदारों के लुक से भी पर्दा हट चुका है।
‘रामायण’ से दशरथ से लेकर शूर्पणखा तक का लुक आया सामने
1. राजा दशरथ
रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ ट्रेलर से राजा दशरथ का लुक सामने आ चुका है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। भगवान राम के पिता राजा दशरथ की भूमिका अरुण गोविल निभा रहे हैं, जिन्होंने रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम का किरदार निभाया था।
2. शूर्पणखा
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह लंका के राजा रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं। उनका हर लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। उनका हर सीन बहुत ही खास लगता है।
3. कौशल्या
इंदिरा कृष्णन ‘रामायण’ में भगवान राम की मां और रानी कौशल्या का किरदार निभा रही हैं। हालांकि ट्रेलर में उन्हें बहुत कम समय के लिए दिखाया गया है, लेकिन उनके शालीन और गरिमापूर्ण अंदाज ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।
इंदिरा कृष्णन ‘रामायण’ में रानी कौशल्या बनी हैं।
4. मंथरा
अपने दमदार किरदारों के लिए मशहूर शीबा चड्ढा ‘रामायण’ में मंथरा का किरदार निभा रही हैं। कैकेयी की भरोसेमंद दासी के तौर पर उनका दमदार लुक, जिसके कामों ने इस महाकाव्य की दिशा बदल दी। इस किरदार की छोटी सी झलक ट्रेलर में देखने को मिली।
शीबा चड्ढा ‘रामायण’ में मंथरा का रोल निभा रही हैं।
5. विद्युज्जिह्व
विवेक ओबेरॉय ‘रामायण’ में विद्युज्जिह्व का किरदार निभा रहे हैं। हालांकि, ट्रेलर में उनकी झलक बहुत कम समय के लिए देखने को मिली है, लेकिन उनके दमदार लुक और स्क्रीन पर प्रभावशाली मौजूदगी ने फैंस का दिल जीत लिया है।
6. कैकेयी
लारा दत्ता ‘रामायण’ में रानी कैकेयी का किरदार निभा रही हैं। भगवान राम की सौतेली मां के तौर पर उनका शाही लुक और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ट्रेलर में दर्शकों को बहुत पसंद आया है।
लारा दत्ता ‘रामायण’ में रानी कैकेयी बनी हैं।
7. लक्ष्मण
रवि दुबे ‘रामायण’ में भगवान लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद भगवान राम के प्रिय भाई के तौर पर उनके शांत, लेकिन प्रभावशाली अंदाज की फैंस ने तारीफ की है।
8. राक्षस मारीच
सौरभ सचदेवा ‘रामायण’ में मारीच का किरदार निभा रहे हैं। शक्तिशाली राक्षस के तौर पर उनका दमदार लुक दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। उन्हीं की वजह से सीता का अपहरण हुआ था। ट्रेलर में मारीच का रोल भले ही चंद सेकंड के लिए था, लेकिन दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रहा।
सौरभ सचदेवा ‘रामायण’ में मारीच का किरदार निभा रहे हैं।
ये भी पढ़ें – ‘रामायण’ ट्रेलर देख झूम उठे फैंस, राम-सीता बन छाए रणबीर-साई, रावण के रूप में यश ने जीता दिल, VFX की हो रही चर्चा
‘रामायण’ ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान के रूप में सनी देओल, सोशल मीडिया पर फैंस ने जताई निराशा
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
https://doonitednews.in/advertisement-rate-card/