
टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित सिंगिंग रियेलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ सीजन 16 का फिनाले हो चुका है और इस सीजन को अपना विनर भी मिल चुका है। हफ्तों तक चले शानदार म्यूजिकल सफर के बाद आज यानी 26 जुलाई को विजेता के नाम का ऐलान किया गया। ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता ज्योतिर्मयी नायक बनीं। ज्योतिर्मयी ने इंडियन आइडल 16 की शानदार ट्रॉफी के साथ-साथ 20 लाख रुपये का नकद इनाम भी जीता। उनके साथ टॉप थ्री में तनिष्क शुक्ला और मनराज भी रहे, लेकिन ज्योतर्मयी बाजी मारने में सफल रहीं।
ज्योतिर्मयी नायक ने इंडियन आइडल 16 जीता
ज्योतिर्मयी नायक ने ‘इंडियन आइडल सीजन 16’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। अपनी इंडियन आइडल यात्रा के दौरान, उन्होंने ‘ओ जब तक है जान, जाने जहां मैं नाचूंगी’, ‘जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते हैं’ और अन्य जैसे गानों पर मधुर प्रस्तुति दी और दर्शकों के दिल जीते। वहीं तनिष्क शुक्ला ने उन्हें फाइनल में जबरदस्त टक्कर दी, जो इस सीजन के फर्स्ट रनरअप रहे और मनराज सेकेंड रनरअप रहे। इस दौरान जज के तौर पर श्रेया घोषाल, कुमार सानू और बादशाह मौजूद रहे। वहीं शहनाज गिल स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंची थीं।
स्पॉटलाइट राउंड के बाद खत्म हुआ मिसमी बोस का सफर
मिसमी बोसू, स्पॉटलाइट राउंड के बाद फिनाले की रेस से बाहर हो गईं। टॉप 5 फाइनलिस्ट में ज्योतिर्मयी नायक, तनिष्क शुक्ला, मनराज वीर सिंह, अंशिका चोनकर और सुहैल सूफी शामिल थे। हालांकि, अंशिका चोनकर और सुहैल सूफी को पर्याप्त वोट नहीं मिले और वे प्रतियोगिता से बाहर हो गए। उन्हें सोनी टेलीविजन से 3-3 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला।
भावुक हुईं ज्योतिर्मयी
इंडियन आइडल 16 की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद ज्योतिर्मयी नायक ने कहा, “इंडियन आइडल सीजन 16 जीतना बिल्कुल सपने जैसा लग रहा है। सिर्फ एक सपने के साथ ऑडिशन में आने से लेकर विजेता के तौर पर यहां खड़े होने तक, यह सफर वाकई ज़िंदगी बदलने वाला रहा है। हर परफॉर्मेंस ने मुझे एक बेहतर सिंगर, परफॉर्मर और इंसान बनने के लिए चुनौती दी, और इस सफर में मैंने जो कुछ भी सीखा है, उसे मैं हमेशा याद रखूंगी। मैं सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और फ्रीमैंटल की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे अपना टैलेंट दिखाने के लिए यह शानदार प्लेटफॉर्म दिया और मुझे आज का कलाकार बनने में मदद की। हमारे जजों, आदित्य भैया, पूरी क्रू, पर्दे के पीछे काम करने वाले उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया जिन्होंने इस सफर को इतना खास बनाने के लिए अथक प्रयास किया, साथ ही मेरे परिवार, दोस्तों और हर उस व्यक्ति का भी शुक्रिया जिसने मुझ पर भरोसा किया और मुझे वोट दिया। यह ट्रॉफी सिर्फ मेरी नहीं है, यह उन सभी की है जो मेरे साथ खड़े रहे और इस सपने को सच किया। मुझे उम्मीद है कि मैं ऐसा संगीत बनाती रहूंगी जो दिलों को छुए, मुझे कुछ नया सीखने का मौका दे और सभी को मुझ पर गर्व महसूस कराए।’
ये भी पढ़ेंः ‘कलियों का चमन’ पर झूमीं 79 की अभिनेत्री, स्टेज पर दिखाए जोरदार लटके-झटके, डांस देख फैन हुईं टीवी की दादी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
https://doonitednews.in/advertisement-rate-card/