8.2 रेटिंग वाली मिस्ट्री थ्रिलर ‘उयिर’, 2 घंटे 25 मिनट की कहानी में दिखेगी इंसाफ की जंग, मिलेगा सस्पेंस का तगड़ा डोज

8.2 रेटिंग वाली मिस्ट्री थ्रिलर ‘उयिर’, 2 घंटे 25 मिनट की कहानी में दिखेगी इंसाफ की जंग, मिलेगा सस्पेंस का तगड़ा डोज

‘दृश्यम’, ‘अंजम पाथिरा’ और ‘कन्नूर स्क्वाड’ जैसी बेहतरीन मलयालम फिल्मों तो सभी ने देखी है, जिन्हें दर्शकों से खूब प्यार भी मिला है। ऐसे में अगर आप भी साउथ की फिल्में देखना पसंद करते हैं तो आज हम आपको एक धांसू मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं। इस मूवी का नाम ‘उयिर’ है। 26 जून 2026 को थिएटर में रिलीज हुई यह फिल्म अब ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार है। मेकर्स ने ‘उयिर’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जो आगे महीने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। इसकी कहानी एक पुलिस अफसर के करियर की असल घटनाओं पर आधारित है।

‘उयिर’ कब और कहां देखें

रोशन मैथ्यू की फिल्म ‘उयिर’ अब ओटीटी रिलीज के कारण चर्चा में है। ‘मामंगम’ फिल्म के लिए मशहूर एम. पद्मकुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब घर बैठे देख सकते हैं। इसकी स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी मेकर्स ने दी है। ‘उयिर’ का प्रीमियर जियो हॉटस्टार पर होगा और यह 4 अगस्त 2026 से स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी। इसे IMDb पर 8.2 रेटिंग मिली है। इसकी आधिकारिक घोषणा प्लेटफॉर्म के सोशल मीडिया हैंडल के जरिए की गई थी। मलयालम के अलावा यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी देखने को मिलेगी। जियो हॉटस्टार पर इसी तरह की कई क्राइम से भरपूर फिल्में देख सकते हैं।

‘उयिर’ की धांसू कहानी

‘उयिर’ की कहानी केरल के प्रोबेशनरी ऑफिसर अजीब रहमान की है, जो अपनी छोटी बहन के बचपन में गायब हो जाने की घटना से परेशान रहते हैं। इस घटना का उस पर इमोशनल असर होता है। उनकी जिंदगी में एक हैरान करने वाला मोड़ तब आता है, जब एक सुनसान कुएं में एक अनजान महिला की सड़ी-गली लाश मिलती है। असिस्टेंट ऑफिसर जॉय के साथ मिलकर अजीब मामले की जांच करते हैं और एक खास टैटू के जरिए महिला की पहचान शोभा के तौर पर करते हैं। हालांकि, शुरू में ऐसा लगता है कि महिला ने खुदकुशी की है, लेकिन अजीब को शक होता है कि मामला कुछ और है और वह गहराई से जांच शुरू करते हैं। उनकी खोज उन्हें शोभा के अलग हो चुके पति राजू तक ले जाती है, जिससे घटनाओं की एक जटिल कड़ी सामने आती है।

‘उयिर’ की बेहतरीन कास्ट

‘उयिर’ में रोशन मैथ्यू मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही बैजू संतोष, शाजू श्रीधर, अतुल्या चंद्रा, दिव्या एम. नायर, सैयामी खेर, श्रुति मेनन, विनीत थट्टिल, विनोद सागर और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। एम. पद्मकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी शाजी मारद और निखिल के. मेनन ने लिखी है। इसे संतोष त्रिविक्रमण ने प्रोड्यूस किया है और संगीत चार्ल्स नाजरेथ और मणिकंदन अयप्पा ने दिया है।

ये भी पढ़ें – 16 एपिसोड वाली धांसू क्राइम-थ्रिलर, रहस्यमयी हत्या और डर का खतरनाक खेल है ‘सुजल’, IMDb रेटिंग 8.1

‘दृश्यम’ नहीं, जीतू जोसेफ की ‘कूमन’ भी है सस्पेंस से लबालब, आंखें गड़ाए देखते रहेंगे कहानी, IMDb रेटिंग 7.3

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

https://doonitednews.in/advertisement-rate-card/

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »