34 कलाकार, 50 वैनिटी वैन और 250 कार, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया कैसे संभाला ‘वेलकम टू द जंगल’ का महा-सेट

34 कलाकार, 50 वैनिटी वैन और 250 कार, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया कैसे संभाला ‘वेलकम टू द जंगल’ का महा-सेट

अगर आपसे कोई कहे कि अहमद खान की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के सारे कलाकारों के नाम एक सांस में गिनवा दो तो शायद यह नामुमकिन होगा। फिल्म में एक या दो नहीं, बल्कि अलग-अलग पीढ़ियों के पूरे 34 नामचीन कलाकार शामिल हैं, जिसकी कमान अक्षय कुमार के हाथों में है। कल यानी शुक्रवार 26 जून को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी बीच डायरेक्टर अहमद खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि इतने सारे सुपरस्टार्स को एक साथ एक ही फ्रेम में लाना और उनके शेड्यूल को संभालना उनके लिए किसी एवरेस्ट चढ़ने जैसा था।

‘इतने बड़े स्टार्स, लेकिन कोई ईगो क्लैश नहीं हुआ…’

‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ से बात करते हुए अहमद खान ने माना कि इस स्केल की फिल्म बनाना बेहद थका देने वाला काम था, लेकिन सेट पर सभी कलाकारों का रवैया कमाल का था। अहमद ने कहा, ‘आमतौर पर जब एक ही सेट पर इतने सारे बड़े सितारे मौजूद हों तो ईगो क्लैश, बहस या मनमुटाव की उम्मीद की जाती है। लेकिन हमारे सेट पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। हम सबने शूटिंग के दौरान बेहतरीन वक्त बिताया। हां, यह जरूर है कि झुलसाती गर्मी के बीच इतने लोगों को एक साथ लाना, टाइमलाइन और डेट्स को मैनेज करना, कैमरा फ्रेम सेट करना और बड़े-बड़े फिजिकल सेट तैयार करना बहुत बड़ी चुनौती थी।’

30 एक्टर्स, 50 वैनिटी वैन और रोज आने वाली 250 कारें

अहमद खान ने सेट का पूरा गणित समझाते हुए बताया कि कई दिन ऐसे भी थे जब सेट पर एक साथ 30 मुख्य कलाकार मौजूद होते थे। अब हिसाब लगाइए कि अगर हर एक्टर के साथ उनके पर्सनल स्टाफ के 5 लोग भी हों, तो सिर्फ एक्टर्स की फौज ही 150 लोगों की हो जाती थी। इसके ऊपर फिल्म का अपना 200 लोगों का क्रू अलग था। अहमद ने आगे बताया कि जब स्टंट टीम, फाइटर्स, घुड़सवार, 150 से 200 बैकग्राउंड डांसर्स और जूनियर आर्टिस्ट सेट पर आते थे, तो कुछ दिनों में सेट पर कुल लोगों की संख्या 700 से 900 के बीच पहुंच जाती थी।

अहमद ने साझा किया अनुभव

इस भारी-भरकम भीड़ को संभालने के अनुभव पर बात करते हुए अहमद ने कहा, ‘आप अंदाजा लगाइए कि इस फिल्म की शूटिंग करना किसी पारंपरिक फिल्म की तरह नहीं, बल्कि रोज एक बहुत बड़ा म्यूजिक कॉन्सर्ट आयोजित करने जैसा था। हमें शूटिंग के लिए सिर्फ एक मैदान नहीं, बल्कि पास-पास के दो बड़े मैदान किराए पर लेने पड़े थे। क्यों? क्योंकि हमें सेट पर 50 वैनिटी वैन खड़ी करने की जगह चाहिए थी। इसके अलावा बैकग्राउंड एक्टर्स के रुकने की जगह और मेन यूनिट के केबिन अलग थे। गाड़ियों का आलम यह था कि एक्टर्स, टेक्नीशियन्स, मेकअप और हेयर स्टाइलिस्ट की गाड़ियों को मिलाकर रोजाना सेट पर 200 से 250 कारें आती थीं।’

सितारों की अंतहीन फौज

अक्षय कुमार की अगुवाई वाली इस फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलिन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और राजपाल यादव जैसे कॉमेडी के महारथी शामिल हैं। इनके अलावा कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदु दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान, दिवंगत पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी और जीतू वर्मा जैसे 34 कलाकार इस जंगल में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:  ‘प्रहार’ का धांसू टीजर रिलीज, कसाब ट्रायल और 26/11 के उस खौफनाक सच को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं राजकुमार राव

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp