‘थलाइवर173’ के टाइटल का ऐलान, अश्वथ मारिमुथु की ‘धर्मन’ से रजनीकांत का पहला लुक आया सामने, डॉक्टर बनकर छा एक्टर

‘थलाइवर173’ के टाइटल का ऐलान, अश्वथ मारिमुथु की ‘धर्मन’ से रजनीकांत का पहला लुक आया सामने, डॉक्टर बनकर छा एक्टर

रजनीकांत की फिल्म ‘थलाइवर 173’ का नाम अब ‘धर्मन’ रखा गया है। इस फिल्म का टाइटल लोगों को बहुत पसंद आ रहा है, जो सुपरस्टार की अगली बड़ी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कमल हासन द्वारा प्रोड्यूस की गई और अश्वथ मारिमुथु द्वारा निर्देशित यह फिल्म तमिल सिनेमा की मोस्ट अवेडेट फिल्मों में से एक है। मेकर्स ने फिल्म के टाइटल और थलाइवा के फर्स्ट-लुक पोस्टर के साथ ही दमदार टैगलाइन ‘धर्ममे वेल्लम!’ भी शेयर की है। सोशल मीडिया पर रजनीकांत डॉक्टर बनकर छा गए हैं। उनका पहला लुक बहुत पसंद किया जा रहा है।

‘धर्मन’ से रजनीकांत का फर्स्ट-लुक पोस्टर

टाइटल के साथ ही रजनीकांत की 173वीं फिल्म का पहला दमदार पोस्टर भी शेयर किया, जो सुर्खियां बटोर रहा है। पोस्टर में रजनीकांत ब्लू सर्जिकल कपड़ों में डॉक्टर के लुक में नजर आ रहे हैं। उनके सफेद बाल और काले चश्मे ने इस लुक को फैशनेबल बना दिया है, जिस वजह से साउथ के मेगास्टार का लुक चर्चा में है। सनग्लासेस पहने हुए, वे ऑपरेशन थिएटर में खड़े होकर मुस्कुराते दिखा रहे हैं और उनके हाथ में खून से सना सर्जिकल स्कैलपेल भी है। उनके पैरों के पास एक शव पड़ा है, जिसके आस-पास टूटे हुए कांच के टुकड़े और मेडिकल इंस्ट्रूमेंट अस्त-व्यस्त नजर आ रहे हैं।

अश्वथ मारिमुथु फिल्म इस वजह से है खास

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में हैं, क्योंकि इस प्रोजेक्ट के लिए कई दिग्गज एक साथ काम कर रहे हैं। निर्देशक अश्वथ मारीमुथु ‘धर्मन’ कहानी पर दे रहे हैं। संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर, जिन्होंने रजनीकांत की फिल्मों के लिए कई चार्टबस्टर गाने दिए हैं। उन्होंने सुपरस्टार की इस फिल्म के लिए भी एक एनर्जेटिक साउंडट्रैक दिया है। कमल हासन के सपोर्ट और रजनीकांत स्टारर ‘धर्मन’ इसी वजह से बज में बनी हुई है। अपने शानदार टाइटल, धांसू पोस्टर और बेहतरीन टेक्निकल टीम की वजह से फिल्म की रिलीज का हर कई इंतजार कर रहा है।

रजनीकांत की आने वाली फिल्में

2025 में रजनीकांत की तमिल एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘कुली’ रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब देखना यह है कि क्या मेगास्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ और ‘धर्मन’ भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर पाएगी।

ये भी पढे़ं-

पद्म भूषण समारोह के बाद अलका याग्निक ने बयां किया दर्द, सेहत पर दिया बड़ा अपडेट, बोलीं- मुश्किल दौर से गुजर रही हूं

प्राइम वीडियो पर महा फ्लॉप ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का धमाका, टॉप 10 में कर रही ट्रेंड, बजट तक नहीं निकाल पाई फिल्म

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp