बेरुखी की अफवाहों पर लगाया विराम, तृषा कृष्णन ने खास अंदाज में मनाया थलपति विजय का बर्थडे, दिखाई झलक

बेरुखी की अफवाहों पर लगाया विराम, तृषा कृष्णन ने खास अंदाज में मनाया थलपति विजय का बर्थडे, दिखाई झलक

फैंस हमेशा ही सुपरस्टार विजय का जन्मदिन किसी त्योहार की तरह मनाते हैं। इस सोमवार को भी उनके जन्मदिन के मौके पर सुबह से ही बधाइयों का तांता लगा हुआ था। फिल्मी दुनिया के दिग्गज कलाकारों से लेकर बड़े-बड़े राजनेताओं और दुनिया भर में फैले उनके फैंस ने सोशल मीडिया को शुभकामनाओं से पाट दिया था, लेकिन इन सबके बीच इंटरनेट पर एक ऐसी खामोशी थी, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। विजय की सबसे करीबी दोस्तों में शुमार और पर्दे पर उनकी सबसे पसंदीदा को-स्टार तृषा कृष्णन ने पूरे दिन विजय को लेकर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया था। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास और गॉसिप का दौर शुरू हो गया। हालांकि अब तृषा ने सभी कयासों पर विराम लगा दिया है और उन्होंने तमिलनाडु सीएम के लिए खास संदेश साझा किया, जिसने दिनभर की तमाम कयासों और चर्चाओं पर पूरी तरह खारिज कर दिया। तृषा की इस पोस्ट में दोनों के बीच की गहरी बॉन्डिंग और उनके देखने का अंदाज ऐसा था, जिसे फैंस बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं कर पाए।

तृषा ने शेयर की अनदेखी तस्वीर

इस तस्वीर में तृषा विजय के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ तृषा ने जो कैप्शन लिखा, उसने हर किसी का दिल जीत लिया। उन्होंने लिखा, ‘उस इंसान के लिए, जो हर एक चीज को बेहद खास और सार्थक बना देता है। जन्मदिन मुबारक हो।’ तृषा की यह पोस्ट आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गई। लोग न सिर्फ इस प्यारे संदेश की तारीफ कर रहे थे, बल्कि इस बात से भी राहत महसूस कर रहे थे कि दोनों के बीच सब कुछ बिल्कुल ठीक है। घंटों से चल रही सोशल मीडिया की बहसों के बीच इस पोस्ट ने फैंस को खुश होने का एक बड़ा मौका दे दिया।

यहां देखें पोस्ट

आखिर क्यों इतनी चर्चा में आ गई थी तृषा की यह पोस्ट?

सेलेब्रिटीज का एक-दूसरे को जन्मदिन की बधाई देना बहुत आम बात है, लेकिन तृषा की इस पोस्ट के इतने मायने इसलिए निकाले जा रहे थे क्योंकि इसके पीछे कुछ अफवाहें तैर रही थीं। पिछले कुछ समय से इंटरनेट यूजर्स के एक धड़े के बीच यह बात चल रही थी कि दोनों कलाकारों के बीच समीकरण अब पहले जैसे नहीं रहे। सोशल मीडिया पर इन कयासों को तब और हवा मिल गई, जब कुछ लोगों ने यह दावा किया कि तृषा ने विजय को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि इन अफवाहों पर न तो कभी विजय ने कुछ कहा और न ही तृषा ने कोई प्रतिक्रिया दी। लेकिन सोमवार शाम आई तृषा की इस एक इकलौती पोस्ट ने बिना कुछ कहे हर अफवाह की हवा निकाल दी। इस बधाई संदेश ने सबका ध्यान विवादों से हटाकर वापस उस खूबसूरत और गर्मजोशी से भरे रिश्ते पर ला दिया, जिसे दोनों ने सालों से संजोकर रखा है।

दशकों पुरानी है दोनों की जोड़ी

तृषा कृष्णन और विजय का जुड़ाव सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि इनका रिश्ता दशकों पुराना है। तमिल सिनेमा के इतिहास में इन दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को सबसे सफल और लोकप्रिय जोड़ियों में गिना जाता है। दोनों ने अपने करियर के अलग-अलग पड़ावों पर एक साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कॉलीवुड को कुछ ऐसी फिल्में दी हैं जो आज भी सिनेमा प्रेमियों की पसंदीदा लिस्ट में शामिल हैं। इसी लंबे पेशेवर और व्यक्तिगत जुड़ाव के कारण जब भी इन दोनों सितारों के बीच कोई छोटी सी भी हलचल होती है तो वह महज एक फिल्मी खबर न रहकर फैंस के लिए एक बेहद निजी और दिलचस्प मुद्दा बन जाती है।

ये भी पढ़ें: तृषा ने थलापति विजय से मोड़ा मुंह? जन्मदिन पर चुप्पी के बाद सोशल मीडिया पर उड़ा अनफॉलो का गॉसिप, सामने आया सच

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp