अलका याग्निक को मिला पद्म भूषण, लेकिन उनकी तबीयत ने खींचा ध्यान, सहारा देकर मंच तक लाई गई सिंगर

अलका याग्निक को मिला पद्म भूषण, लेकिन उनकी तबीयत ने खींचा ध्यान, सहारा देकर मंच तक लाई गई सिंगर

भारतीय संगीत और प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया में चार दशकों तक राज करने वाली दिग्गज गायिका अलका याग्निक को साल 2026 में देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से नवाजा गया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे सिविल इन्वेस्टिचर समारोह के दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें भारतीय सिनेमा और संगीत में उनके अमूल्य योगदान के लिए इस गौरवशाली पुरस्कार से सम्मानित किया। यह 65वां पद्म पुरस्कार समारोह था, जहां कला, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों की कई नामचीन हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस बेहद खास और ऐतिहासिक मौके पर मशहूर सिंगर अलका याग्निक की सादगी नेतो दिल जीता ही, लेकिन उनकी सेहत ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 

अल्का के इस पल ने फैंस को किया भावुक

अल्का याग्निक एक बेहद खूबसूरत प्रिंटेड कुर्ते में नजर आईं, जिस पर बारीक फूलों और पारंपरिक बूटेदार डिजाइन थे। अपने इस एथनिक लुक को और अधिक खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने कंधे पर एक ऑर्गेंजा दुपट्टा ओढ़ा हुआ था। मिनिमल मेकअप, पारंपरिक लाल बिंदी, हाथ में सोने की चूड़ियां और अंगूठी के साथ उनका लुक बेहद शालीन था, लेकिन जब सिंगर मंच पर आने के लिए आगे बढ़ीं तो उन्हें सहारा देती एक महिला कर्मी नजर आई। सिंगर महिला कर्मी के सपोर्ट के साथ राष्ट्रपति के पास पहुंची और सम्मान हासिल किया। इस पल ने सिंगर के फैंस को भावुक कर दिया।

इस बीमारी से जूझ रहीं अल्का

दरअसल लोकप्रिय सिंगर इन दिनों एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही हैं। अचानक हुए एक गंभीर वायरल अटैक के कारण वे सेंसोरिन्यूरल हियरिंग लॉस नामक एक दुर्लभ हेल्थ सिचुएशन का सामना कर रही हैं। उन्होंने पहली बार साल 2024 में सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इस बीमारी के बारे में बताया था। अपनी इस बीमारी और रिकवरी के चलते म्यूजिक कंपोज़र्स से लगातार बड़े ऑफर्स मिलने के बावजूद वे फिलहाल किसी भी नए सिंगिंग प्रोजेक्ट या रिकॉर्डिंग का हिस्सा नहीं बन पा रही हैं और पूरी तरह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे रही हैं।

अल्का यागनिक का करियर

बता दें कि 1990 और 2000 के दशक में अलका याग्निक बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा और जादुई आवाजों में से एक रही हैं। उन्होंने ‘खलनायक’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘ताल’ जैसी अनगिनत ब्लॉकबस्टर और क्लासिक फिल्मों में अपनी यादगार आवाज देकर लोगों का दिल जीता। सिंगर ने 1000 से भी ज्यादा गानों को आवाज दी है

ये भी पढ़ें: Padma Awards 2026: ममूटी और अलका याग्निक को राष्ट्रपति ने किया पद्म भूषण से सम्मानित, आर माधवन को मिला पद्मश्री

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp