
हर शुक्रवार जी5 पर स्ट्रीम हो रहा ‘मां है न’ एक दिल को छू लेने वाला रियलिटी शो है, जो हर भारतीय घर में मां और बच्चे के बीच के सबसे प्यारे रिश्ते का जश्न मनाता है। इस शो में सितारे अपनी मां के साथ शिरकत किए हैं। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में मशहूर हस्तियां और उनकी मांएं एक साथ आती हैं और किचन में मजेदार चुनौतियों, इमोशनल पलों, हंसी-मजाक और यादगार अनुभवों का आनंद लेती हैं। मां बच्चों को खाना बनाते हुए गाइड करती हैं और बच्चे अपनी मां के साथ बीते खास पलों को याद करती हैं। मनोरंजन और परिवार की सच्ची भावनाओं का मेल ‘मां है न’ में तान्या मित्तल भी अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं, जो हाल ही में चंदन प्रभाकर के एक जोक के बाद चर्चा के केंद्र में आ गई हैं।
चंदन प्रभाकर ने पूछा- ‘मित्तल परिवार का दामाद बनने की क्या शर्तें हैं?’
शो का एक मजेदार पल खूब चर्चा में है, जिसमें कॉमेडियन चंदन प्रभाकर और अली असगर चंदू और चांदनी के रूप में ने साथी कंटेस्टेंट तान्या मित्तल और उनकी मां को मजाकिया अंदाज में चर्चा के केंद्र में ले आते हैं और सबको हंसाते हैं। अपनी ग्लैमरस पर्सनैलिटी और बड़बोलेपन के लिए जानी जाने वाली तान्या मित्तल से चंदन प्रभाकर ने मजाक में कहा कि मित्तल परिवार का आदर्श दामाद बनने के लिए जरूरी खूबियों क्या हैं? ये सवाल न सिर्फ तान्या से था बल्कि उकी मां से भी किया गया था।
डिमांड सुन हैरान रह गए लोग
शरारती मुस्कान के साथ चंदन ने पूछा, ‘मैं अपनी जानकारी के लिए जानना चाहता था कि मित्तल परिवार में दामाद बनने के लिए क्या शर्तें और नियम हैं?’ मजाक में शामिल होते हुए तान्या की मां ने जवाब दिया, ‘यह बहुत लंबी लिस्ट है! आदमी का बड़ा बिजनेस होना चाहिए, उसे समझदार, जिम्मेदार और परिवार का ख्याल रखने में सक्षम होना चाहिए।’ मजाक का मौका न चूकते हुए तान्या ने भी कहा, ‘बेशक, उसे हैंडसम भी होना चाहिए! और उसका घर ‘मां है न’ के सेट से कम से कम 40-50 गुना बड़ा होना चाहिए क्योंकि मुझे बहुत जल्दी घुटन महसूस होने लगती है। असल में अगर उसके साथ 100-200 एकड़ का फार्म भी हो तो यह एक अच्छा बोनस होगा!’ तान्या का ये जवाब सुनकर कुछ लोग हंस पड़े तो कुछ हैरत में भी पड़ गए थे।
ये भी पढ़ें:
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
