
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला की सफलता का आनंद ले रहे हैं। साथ ही अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू जंगल के प्रमोशन में व्यस्त हैं जो 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अक्षय इस फिल्म का खूब प्रमोशन कर रहे हैं और रिलीज से पहले ही इसकी काफी सुर्खियां भी देखने को मिल रही है। अपने मजेदार अंदाज और बेवाक बयानों के लिए पहचाने जाने वाले अक्षय ने हाल ही में पैपराजी के साथ भी ऐसी मस्ती की कि वीडियो वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो में अक्षय ने पैपराजी के एक सवाल का जवाब देते दिख रहे हैं। जिसमें अक्षय कुमार से जब पूछा जाता है कि पाजी आप कहां जा रहे हैं। तो इसके जवाब में अक्षय कुमार मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए कहते हैं कि क्यों तू मेरा मामला लगता है। इस मजेदार जवाब को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग खिलखिलाकर हंसने लगते हैं। हालांकि अक्षय भी इस बात को संभालते हुए अपने जाने का पता भी बताते हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
अक्षय कुमार का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैन्स भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने खिलाड़ी कुमार की इस हाजिरजवाबी की तारीफ करते हुए उन्हें एक सच्चा स्टार बताया है। दरअसल अक्षय कुमार आज यानी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने वाले एक कार्यक्रम के लिए निकले थे। यहां अक्षय कुमार को एयरपोर्ट पर देखते ही पैपराजी ने पूरी तरह घेर लिया था और उनकी तस्वीरें लेते रहे। अक्षय के इस मजेदार अंदाज का वीडियो भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
क्या फिर से हिट रहेंगे अक्षय कुमार?
अक्षय कुमार ने हाल ही में एक हिट फिल्म दी है जिसका नाम है भूत बंगला। इस फिल्म को डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बनाया है और ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म ने पहले हफ्ते ही कमाई के मामले में अच्छी खबर दे दी थी। इसके बाद फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई 200 करोड़ रुपयों के पार रही है। अब अक्षय की अपकमिंग फिल्म वेलकम टू जंगल के रिलीज की तैयारी हो रही है। इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं और बॉलीवुड की लंबी चौंड़ी स्टारकास्ट भी देखने को मिलने वाली है। फिल्म को लेकर मेकर्स भी काफी उत्साहित हैं और 26 को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म भी कमाई के मामले में मेकर्स को खुश कर पाती है या नहीं।
ये भी पढ़ें-600 साल पुराने दोहे से प्रेरित है इम्तियाज अली की फिल्म का गाना, इरशाद कामिल ने नए सिरे से गढ़े बोल
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
