
2016 में रिलीज हुई ‘ट्रेन टू बुसान’ कोरियाई की धांसू फिल्म है, जो येओन सांग-हो द्वारा निर्देशित है। इसमें दिखाया जाता है कि कैसे जॉम्बी वायरस के फैल जाने से सियोल से बुसान जा रही ट्रेन के यात्री अपनी जिंदगी बचाने के लिए जद्दोजहद करते हैं। अब जॉम्बी पर बेस्ड एक और फिल्म आई है, जिसका जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस बेसब्री से नई जॉम्बी मूवी का इंतजार कर रहे थे, जो ‘ट्रेन टू बुसान’ की तरह दमदार हो। फिल्ममेकर येओन सांग हो अपनी नई कोरियन मूवी ‘कॉलोनी’ के साथ वापस आ चुके हैं, जो इंडिया में 19 जून 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्म में जून जी ह्यून, कू क्यो ह्वान, जी चांग वूक, शिन ह्यून बीन, किम शिन रोक और गू सू जैसे स्टार कास्ट हैं।
ट्रेन टू बुसान के बाद कॉलोनी का फैला खौफ
‘कॉलोनी’ को सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं, जिसकी कहानी दिल को छू जाएगी। कहानी में सियो यंग चेओल को देखते हैं, जो एक विज्ञान जगत से जुड़ा हुआ इंसान है, जिसे उसकी नौकरी से अचानक निकाल दिया गया था। फिल्म इस अफरा-तफरी में बिना समय बर्बाद किए आगे बढ़ती है। यह सियोल में एक कॉर्पोरेट इवेंट से शुरू होती है, जहां सियो यंग चेओल (कू क्यो ह्वान), एक बायोलॉजिस्ट जो नौकरी से निकाले जाने के बाद बदला लेना चाहता है। वह कंपनी के CEO को तेजी से काम करने वाला हथियार जैसा बैक्टीरिया इंजेक्ट करता है। इससे पहले कि कोई समझ पाए कि क्या हो रहा है, लग्जरी बायोटेक स्काईस्क्रेपर पर गुस्सैल, म्यूटेट होते इन्फेक्टेड लोग कब्जा कर लेते हैं। वायरस काटने से फैलता है और एक चौंकाने वाले ट्विस्ट में यंग चेओल बताता है कि उसका खून ही इसका एकमात्र इलाज है।
क्या कॉलोनी फिल्म देखने लायक है?
अगर आपको जॉम्बी फिल्में बहुत पसंद हैं या आप डायरेक्टर येओन सांग हो के काम के फैन हैं तो फिल्म ‘कॉलोनी’ आपके लिए एकदम सही हो सकती है। फिल्म ने उन सभी कॉन्सेप्ट को खूबसूरती से दिखाया है, जिनके लिए इसे बनाया गया था। भले ही यह ‘ट्रेन टू बुसान’ जितनी जबरदस्त या इमोशनल न हो, लेकिन कलाकारों की जबरदस्त परफॉर्मेंस इसकी कमी पूरी कर देती है।
ये भी पढे़ं-
सामंथा रुथ की ‘मा इंटी बंगारम’ करेगी शानदार शुरुआत? पहले दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई पर सबकी नजर
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
