
कई महीनों की अटकलों, विवादों और फैंस की अनगिनत तिकड़मबाजी के बाद भारत के मशहूर कंटेंट क्रिएटर और कॉमेडियन समय रैना ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की सीजन 2 के साथ वापसी हो रही है। हालांकि, इस बार यह लोकप्रिय कॉमेडी-टैलेंट शो यूट्यूब के अलावा मोस्ट पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम होगा। इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 का हर एपिसोड अब नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर एक साथ स्ट्रीम होगा, जिससे क्रिएटर के इस शो को ग्लोबल ऑडियंस मिलेगी और इसकी डिजिटल-फर्स्ट पहचान भी बनी रहेगी।
समय रैना की इंडियाज गॉट लेटेंट 2 से वापसी
यह घोषणा इस सीरीज के लिए एक अहम पड़ाव है, जो एक यूट्यूब एक्सपेरिमेंट के तौर पर शुरू हुआ था और बाद में भारत के सबसे पसंदीदा शो में से एक बन गया। पिछले साल एक बड़ी मुश्किल का सामना करने के बावजूद, समय रैना ने हार नहीं मानी और इस शो को अब बड़े विजन के साथ वापस ला रहे हैं। इस शो को लेकर हुए, विवाद के बाद उनका यह धांसू कमबैक ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा देगा।
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 कहां देखें?
19 जून को नेटफ्लिक्स इंडिया ने समय रैना के साथ एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस कोलेबोरेशन की आधिकारिक पुष्टि की। टीजर में अमीन खान नजर आए, जो समय के ‘स्टिल अलाइव’ कॉमेडी स्पेशल के दौरान उनके साथ दिखने के बाद फैंस के पसंदीदा बन गए थे। वीडियो में समय ने आखिरकार सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए नए सीजन के बारे में अहम जानकारी दी। उन्होंने कन्फर्म किया कि हर एपिसोड नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर एक ही दिन और एक ही समय पर रिलीज होगा।
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 क्यों दो प्लेटफॉर्म पर होंगे स्ट्रीम
अपने खास अंदाज में मजाक करते हुए, समय रैन को उनके दोस्त बलराज के साथ बातचीत करते और दोनों प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाले एपिसोड के बारे में चर्चा की। समय अंतर बताते हैं कि नेटफ्लिक्स पर दर्शकों को विज्ञापन नहीं देखने पड़ेंगे। पोस्ट का कैप्शन था, ‘अब समय है एक बड़े खुलासे का – इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 देखें, जो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आ रहा है।’ उम्मीद है कि यह सीजन जुलाई में कभी भी आ सकता है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तारीख का इंतजार है।
इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद क्या था?
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को यूट्यूब से हटा दिया गया था, जब एक एपिसोड में गेस्ट रणवीर अल्लाहबादिया की टिप्पणियों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। इस घटना पर लोगों ने काफी नाराजगी जताई थी, जिसके चलते कई FIR दर्ज हुईं और कानूनी चुनौतियां सामने आईं। इससे कई दर्शकों के मन में यह सवाल उठने लगा था कि क्या यह शो कभी वापसी कर पाएगा। इसके बाद समय रैना ने अपने ‘स्टिल अलाइव’ स्टैंड-अप स्पेशल के दौरान फैंस को भरोसा दिलाया कि यह सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। कुछ महीनों बाद उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का ऐलान कर दिया है।
ये भी पढे़ं-
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ पर बजेगा खतरे का डंका! किचन में होगी तोड़फोड़, हालत देख जन्नत जुबैर की निकली चिख
इंतजार खत्म! ‘द पैराडाइज’ से राघव जुयाल का फर्स्ट लुक आउट, ‘विक्रम मलिक’ बन मचाएंगे तहलका
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
