तमिलनाडु के सीएम विजय से मिलीं सामंथा, साथ में शेयर की तस्वीर, लिखा खास मैसेज

तमिलनाडु के सीएम विजय से मिलीं सामंथा, साथ में शेयर की तस्वीर, लिखा खास मैसेज

सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जो 19 जून को दर्शकों के बीच दस्तक देने वाली है। ऐसे में एक्ट्रेस अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं। इस बीच सामंथा ने अपने पुराने को-स्टार और अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय से मुलाकात की। अभिनेत्री हाल ही में अपनी फिल्म  ‘मा इंति बंगारम’ के प्रमोशन के सिलसिले में चेन्नई पहुंची थीं, जहां उन्होंने सीएम विजय से मुलाकात की और इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने विजय के लिए एक खूबसूरत नोट भी लिखा है।

सामंथा ने थलपति विजय के साथ तस्वीरें शेयर कीं

विजय से मिलने पहुंचीं सामंथा लाल साड़ी में नजर आईं, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने अपने पुराने को-स्टार की तारीफ में एक लंबा नोट लिखा। अपने नोट में सामंथा ने लिखा, ‘आज जब मैं चेन्नई पहुंची, तो बहुत खुशी महसूस हुई। मैं हमारे CM से मिलने जो जा रही थी। मुझे हमेशा से लगता था कि विजय सर सिर्फ़ स्क्रीन पर हीरो बनने के लिए नहीं बने हैं। विजय की एनर्जी, उनकी मौजूदगी और जिस तरह लोग उन्हें पसंद करते हैं, उसे देखकर मुझे हमेशा से यही लगता रहा है कि कि वे किसी बड़ी चीज के लिए बने हैं।’

नए क्षेत्र में कदम रखने के लिए चाहिए हिम्मत- सामंथा

सामंथा ने अपने पोस्ट में आगे विजय के उस साहस की तारीफ की, जिसके साथ उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा। अभिनेत्री लिखती हैं, ‘मुझे सबसे ज्यादा हिम्मत उस साहस से मिलती है जो पूरी तरह से एक नए क्षेत्र में कदम रखने के लिए चाहिए होती है और वो हिम्मत विजय में है। किसी ऐसे काम को पीछे छोड़कर नई चुनौती लेना जिसमें आप माहिर हो चुके हैं, हिम्मत की बात है। इसलिए नहीं कि यह आसान है, बल्कि इसलिए क्योंकि आपको विश्वास है कि आप बदलाव ला सकते हैं।’

उन्होंने सभी को प्रेरित किया- सामंथा

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि सभी को अपनी जिंदगी में कभी न कभी, कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिलती है, मगर जरूरत है खुद से आगे बढ़कर यह सोचना कि हम कैसे अपना योगदान दे सकते हैं। बहुत कम लोग असल में इस प्ररेणा का जवाब देते हैं। मुझे लगता है कि विजय सर उन लोगों को भी हैरान कर देंगे जो पहले से ही उन पर भरोसा करते हैं। इसलिए नहीं कि वे किस पद पर हैं, बल्कि इसलिए कि वे किस इरादे से काम करते हैं।’

फोटोज पर यूजर का रिएक्शन

सामंथा आगे लिखती हैं- ‘मैं उनके ताकत, समझदारी और अपने रास्ते पर डटे रहने की हिम्मत की कामना करती हूं। और जो भी युवा इसे देख रहे हैं, उनके लिए यह एक याद दिलाने वाली बात हो सकती है कि जिंदगी उस सपने से कहीं बड़ी हो सकती है जिसके साथ आपने शुरुआत की थी।’  इन तस्वीरों में फैन्स ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘सैम, यह देखकर बहुत खुशी हुई’, वहीं एक ने लिखा- ‘यह तस्वीर देखकर मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई, बहुत पसंद आया’, एक और लिखता है- ‘ओह माय गॉड, सबसे प्यारी पोस्ट, इसने सच में मेरा दिन बना दिया!!!’।

सामंथा और विजय की साथ में फिल्में

विजय और सामंथा ने पिछले कुछ सालों में तीन ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों ने सबसे पहले एआर मुरुगाडोस की फिल्म ‘कैथी’ (2014) में साथ काम किया था। इसके बाद वे एटली की फिल्मों ‘थेरी’ (2016) और ‘मर्सल’ (2017) में साथ नज़र आए, जो बॉक्स ऑफ़िस पर बड़ी हिट साबित हुईं।

ये भी पढ़ेंः ‘तारक मेहता’ के अय्यर भक्ति में दिखे लीन, तनुज महाशब्दे का आध्यात्मिक रूप जीत रहा दिल, जमकर हो रही तारीफ

‘करमचंद’ की ‘किट्टी’ 61 की उम्र में भी रहती हैं अकेली, पति-बच्चों से दूरी पर बोलीं सुष्मिता मुखर्जी- ‘मैं दुखियारी नहीं’

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp