‘पत्नी के खाते से निकले पैसे’, विक्रांत मैसी कई बार हो चुके हैं साइबर क्राइम के शिकार

‘पत्नी के खाते से निकले पैसे’, विक्रांत मैसी कई बार हो चुके हैं साइबर क्राइम के शिकार

विक्रांत मैसी अब राजकुमार हिरानी की ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह निगेटिव भूमिका में दिखाई देंगे। हाल ही में राजकुमार हिरानी की इस डेब्यू सीरीज का ट्रेलर जारी हुआ था, जिसमें साइबर क्राइम की दुनिया के बारे में बताया गया है, जिसका शिकार अब आम आदमी ही नहीं बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी बन रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में विक्रांत मैसी भी शामिल हुए, जिन्होंने साइबर क्राइम से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस भी साझा किया। अभिनेता ने बताया कि वह खुद भी अपनी निजी जिंदगी में कई बार साइबर क्राइम का शिकार हो चुके हैं।

साइबर क्राइम का शिकार हो चुके हैं विक्रांत मैसी

ट्रेलर लॉन्च के दौरान, विक्रांत ने साइबर क्राइम से जुड़े अपने और अपने परिवार के अनुभवों के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे उनकी पत्नी के अकाउंट से पैसे निकल चुके हैं और उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक हो चुका है। इस बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा- ‘मेरे साथ एक नहीं दो नहीं, 3-4 बार ये हो चुका है। मेरा इंस्टाग्राम दो बार और फेसबुक अकाउंट भी हैक हो चुका है। मेरी पत्नी (शीतल ठाकुर) के अकाउंट से दो बार पैसे निकाले जा चुके हैं। यही नहीं, कुछ दिन पहले ही मेरी भाभी के पिता को भी ऐसे ही अनुभव से होकर गुजरना पड़ा।’

साउथ एक्ट्रेस विष्णु प्रिया हुईं साइबर क्राइम का शिकार

अब तक कई एक्टर्स साइबर क्राइम को लेकर शिकायत दर्ज करा चुके हैं। अक्सर देखने को मिला है कि एक्टर्स के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने के लिए एआई का इस्तेमाल किया जाता है। हाल ही में साउथ एक्ट्रेस विष्णु प्रिया ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि एक यूट्यूब चैनल ने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर झूठे और मानहानि करने वाला कंटेंट पब्लिश किया है।

‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के बारे में

इस बीच, ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की बात करें तो ये डायरेक्टर राजकुमार हिरानी का ओटीटी डेब्यू  है। इस सीरीज में अरशद वारसी और राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में राजकुमार हिरानी ने सीरीज के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान बताया था कि ‘प्रीतम और पेड्रो’ को स्क्रीन पर लाने का आइडिया कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान आया था। उन्हें ये आईडिया तब आया जब उन्हें मुंबई साइबर सेल से साइबर क्राइम पर फिल्म बनाने के लिए कॉल आया था। ये सीरीज 3 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

ये भी पढ़ेंः बेटे अकाय के साथ बेबी डे आउट पर निकले अनुष्का-विराट, पार्क में बिताया क्वालिटी टाइम, लंदन से वायरल हुई फोटो

दीया मिर्जा ने जलवायु परिवर्तन के लिए पुरुषों को ठहराया जिम्मेदार, बयान पर मचा बवाल, अब बोलीं- ‘अपनी बात पर कायम हूं’
 

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp