
साल 2001 में रिलीज हुई आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘लगान’ ने इस साल 2026 में 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके को मेकर्स सेलिब्रेट करने से नहीं चूके। पूरी टीम और फिल्म की कास्ट एक सथा जुटी और इस खास पल को जमकर सेलिब्रेट किया। इस दौरान फिल्म को वो सितारे भी नजर आए, जो लाइमलाइट से दूर अपनी अलगी जिंदगी बसा चुके हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान फिल्म के बाघा ने खींचा जो अब सालों बाद काफी बदल चुके हैं। उनका लुक तो बदला ही, इसके अलावा उन्होंने अपना घर भी बसा लिया और दो बेटियों के पिता बन गए हैं। ‘लगान’ के बाघा के लिए ये फिल्म कुछ ज्यादा ही खास रही क्योंकि उन्हें अपनी जिंदगी की हमसफर इसी फिल्म के सेट पर मिली, प्यार हुआ और फिर उन्होंने गोरी मैम संग जिंदगी बसा ली।
लगान के बाघा का बदला लुक
‘लगान’ में बाघा का रोल अमीन हाजी ने निभाया था और यही किरदार उनकी पहचान के साथ जुड़ गया। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की शानदार फिल्मों में शामिल हैं, जो देश को वैश्विक मंच ऑस्कर तक ले गई। फिल्म में अमीन ने गूंगे, सीधे-सादे और समर्पित ग्रामीण ढोल वादक की भूमिका निभाई थी, जो कि मजबूत खिलाड़ी था, अपनी तकनीक और गठीले शरीर के दम पर किसी भी गेंद को बाउंडरी के पार लगा देता था और वो आमिर खान की क्रिकेट टीम के लिए गेम चेंजर साबित हुआ था, वो भी इसके बावजूद कि लोग उसे सबसे ज्यादा अंडर एस्टिमेट कर रहे थे। अब बाघा काफी बदल गए हैं और ग्रे हेयर लुक में भी कमाल के लगते हैं।
एक्टर की हैं दो बेटियां
अमीन हाजी की मुलाकात चार्लोट व्हिटबी-कोल्स से आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ के सेट पर हुई थी, जिससे वो प्यार कर बैठे और फिर उनके साथ ही अपना घर भी बसा लिया। हाल ही में फिल्म के 25 साल पूरे होने के जश्न में अपनी बेटियों के साथ उनकी मौजूदगी की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। पर्सनल जिंदगी की बात करें तो चार्लोट व्हिटबी-कोल्स ब्रिटिश सोशल एंथ्रोपोलॉजिस्ट और प्रोड्यूसर हैं। बाद में इस कपल ने अपना परिवार बसाया और उनकी दो बेटियां हैं, समर और स्काई। हाजी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली लाइफ की झलकियां शेयर करते रहते हैं।
शादी में शामिल हुआ थे आमिर खान
हाल ही में हाजी अपनी पत्नी और बेटियों के साथ ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने के जश्न में शामिल हुए। इस मौके की उनकी तस्वीरें तेजी से ऑनलाइन वायरल हो गईं। इस वायरल पल ने एक्टर की ओर लोगों का ध्यान फिर से खींचा और फैंस को फिल्म और उसकी कास्ट की याद दिला दी। तस्वीरों के साथ शेयर किए गए कैप्शन में हाजी ने ‘लगान’ का शुक्रिया अदा किया क्योंकि इसने उनकी जिंदगी में एक अहम भूमिका निभाई और उन्हें उनका परिवार दिया। हाजी और चार्लोट की शादी में आमिर खान और किरण राव भी शामिल हुए थे। एक्टर ने पहले शादी की एक रेयर तस्वीर शेयर की थी जिसमें यह कपल नजर आ रहा था।
हाजी ने खुद बयां की लव स्टोरी
अपने कैप्शन में हाजी ने लिखा, ‘जब हम ‘लगान’ के सेट पर मिले थे, तब चार्लोट 23 साल की थीं। उन्होंने अपनी दयालुता, सहानुभूति और गर्मजोशी भरे अंदाज़ से मुझे उस ‘तीन गुना लगान’ वाली उलझन से आज़ाद किया। चार्लोट अब ब्रिस्टल से ज्यादा समय भारत में बिता चुकी हैं; उन्होंने हिंदी सीखी है, मराठी समझती हैं और मेरे अंदर के भारतीय को पसंद करती हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘वह हंसते-हंसते ‘तीन गुना लगान’ चुका रही हैं, साथ ही हमारी बेटियों समर और स्काई की ‘अनस्कूलिंग’ (बिना पारंपरिक स्कूल के पढ़ाई) का काम भी संभाल रही हैं और ‘वर्ल्ड पिकलबॉल लीग’ में काम करती हैं और उसमें यकीन रखती हैं। कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं हो सकता? बस एक अच्छा सोलमेट सही से ढूंढो, मेरे दोस्तों।’
हाजी का करियर
बता दें, एक्टिंग के अलावा हाजी ने हिंदी सिनेमा में राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम किया है। उन्होंने ‘कोई जाने ना’ से डायरेक्टर के तौर पर अपना डेब्यू किया और ‘स्वदेश’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी फिल्मों में को-राइटर के तौर पर भी योगदान दिया है।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
