
उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर ने साल 2016 में शादी की थी और 2024 में दोनों का तलाक हो गया। अब एक्ट्रेस उर्मिला के एक्स हसबैंड अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उर्मिला से अलग होने के लगभग दो साल बाद बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन ने निधा भट्ट से शादी की है। उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी संग जिंदगी की नई शुरुआत की। मोहसिन ने अपनी पत्नी के साथ शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए, यह खुशखबरी फैंस को सोशल मीडिया पर दी है।
उर्मिला मातोंडकर के EX पति मोहसिन ने की दूसरी शादी
रविवार, 14 जून 2026 को मोहसिन ने सोशल मीडिया पर शादी की कुछ झलकियां शेयर कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दोबारा प्यार मिलने से लेकर अपनी पत्नी के साथ एक नया सफर शुरू करने के बारे में दिल को छू लेने वाली बात लिखी। उन्होंने अपने इस स्पेशल नोट में ‘मौजी’ नाम के एक करीबी का भी जिक्र किया और अपनी खुशी का श्रेय उन्हें दिया।
‘नेक इरादे, सच्चा प्यार और सब्र व शुक्र से भरा दिल। अपनी रूह को पाक रखो सफर में खुद को हील करो और भरोसा रखो कि अल्लाह की लिखी कहानी हमेशा बेहतर होती है। सही वक्त पर उन्होंने मुझे तुम्हारी सच्चाई का तोहफा दिया और मुझ पर मेहरबानी की। तुम मेरी जिंदगी में रोशनी लेकर आईं। इसलिए शुक्रिया, मेरे प्यार। मौजी दुनिया के दूसरी तरफ से मेरा ख्याल रखने के लिए आपका शुक्रिया। मैं जानता हूं कि यह आपका आशीर्वाद और मेरे लिए आपका प्यार ही है, जो इस रूप में मिला है। आज मुझे पता है कि आप ज्यादा सुकून में होंगे। मैं आपको जितना सोच सकता हूं, उससे कहीं ज्यादा याद करता हूं और आपसे प्यार करता हूं। हमें अपनी दुआओं में याद रखिएगा।’
उर्मिला और मोहसिन की साथ में आखिरी फोटो
उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर 2024 में अलग हो गए। उसी साल सितंबर में उर्मिला ने मुंबई की अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की। खबरों से यह भी पता चला कि यह अर्जी मई 2024 में दाखिल की गई थी। एक्ट्रेस ने काफी सोच-विचार के बाद यह फैसला लिया था। हालांकि, उनके अलग होने की असल वजह कभी सामने नहीं आई। भले ही उर्मिला अब इंस्टाग्राम पर मोहसिन को फॉलो नहीं करतीं, लेकिन उन्होंने अपनी प्रोफाइल से उनके साथ वाली तस्वीरें नहीं हटाई हैं। दोनों को एक साथ दिखाने वाली आखिरी पोस्ट ईद 2023 की है, जब उन्होंने मोहसिन के साथ एक तस्वीर शेयर की थी।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
