
बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल एक बार फिर दर्शकों के बीच दस्तक को तैयार हैं और वो भी अक्षय खन्ना के साथ। जब से मेकर्स ने फिल्म का ऐलान किया है, दर्शकों के बीच इसकी रिलीज डेट का इंतजार हो रहा है। अब फ़ैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। मेकर्स ने सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर ‘इक्का’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। इससे पहले सनी देओल और अक्षय खन्ना ने 1997 में आई ‘बॉर्डर’ में साथ काम किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी। और अब 29 साल बाद एक बार फिर दोनों नजर आएंगे, जिसे लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।
‘इक्का’ की रिलीज डेट अनाउंस
सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी ‘इक्का’ की बात करें तो ये एक क्राइम-थ्रिलर है, जो 10 जुलाई, 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। गौरतलब है कि इस फिल्म का ऐलान नेटफ्लिक्स ने इंडिया लाइनअप स्लेट इवेंट के दौरान किया गया था। ये इवेंट फरवरी में हुआ था, जिसमें ‘इक्का’ का ऐलान किया गया और फैंस खुशी से झूम उठे। दर्शक लंबे समय बाद एक बार फिर सनी देओल और अक्षय खन्ना को साथ देखने को लेकर भी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।
‘इक्का’ की कहानी क्या है?
नेटफ्लिक्स ने फरवरी में ‘इक्का’ का फर्स्ट लुक जारी किया था, जिसमें सनी देओल वकील की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म के अनुसार, ‘इक्का’ की कहानी एक सम्मानित और ईमानदार वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक मर्डर के आरोपी का केस लड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ये वही शख्स है, कभी जिसका करियर इस ईमानदार वकली ने बर्बाद कर दिया था और अब एक बार फिर वही शख्स उसके सामने है, लेकिन इस बार उसे इसका केस लड़ना है और किसी भी हाल में जीतना है, फिर चाहे तरीका नैतिक हो या अनैतिक। इस केस को हारने पर उसके ऊपर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
‘इक्का’ की कास्ट
‘इक्का’ की कास्ट की बात की जाए तो सनी देओल और अक्षय खन्ना के अलावा, इस फिल्म में तिलोत्तमा शोम और दीया मिर्जा भी नजर आने वाली हैं। जहां तिलोत्तमा एक मज़बूत पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की भूमिका में हैं, जो न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है तो वहीं दीया मिर्जा एक समर्पित पत्नी और मां की भूमिका में नजर आएंगी। एक ऐसी महिला, जो अपने परिवार को एक साथ रखने की कोशिश कर रही हैं। इक्का में संजीदा शेख, शिशिर शर्मा और आकांक्षा रंजन कपूर भी अहम भूमिका में हैं। वहीं इसका निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है।
ये भी पढ़ेंः 1 दिन में 12 शॉर्ट फिल्म और 2 फोटोशूट, अमिताभ बच्चन 83 की उम्र में भी कर रहे हैं जीतोड़ मेहनत, बोले- ‘काम तो काम है’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
