
परमवीर सिंह चीमा इन दिनों ‘सपने वर्सेस एवरीवन 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ और ‘तेरे इश्क में’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को इंप्रेस किया। इन दिनों हर तरफ परमवीर सिंह चीमा की चर्चा है। ‘बॉर्डर 2’ और ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ से लेकर ‘द पिरामिड स्कीम’ तक के चलते हर तरफ परमवीर सिंह चीमा के ही चर्चे हैं। लेकिन, कम ही लोग जानते हैं कि असल में ‘धुरंधर द रिवेंज’ में ‘पिंडा’ का रोल पहले परमवीर सिंह चीमा को ऑफर हुआ था, जो बाद में उदयबीर संधू को मिला। इंडिया टीवी के साथ एक खास बातचीत में, एक्टर ने बताया कि उन्होंने यह रोल न करने का फैसला क्यों किया।
परमवीर सिंह चीमा को ऑफर हुआ था पिंडा का रोल
इंडिया टीवी से बात करते हुए परमवीर सिंह चीमा ने कन्फर्म किया कि रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर 2’ में जसकीरत सिंह रंगी (जस्सी) के दोस्त ‘पिंडा’ का रोल असल में उदयबीर सिंह से पहले उन्हें ही ऑफर हुआ था, मगर वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने धुरंधर 2 के लिए हामी क्यों नहीं भरी तो एक्टर ने छोटा सा जवाब दिया- “यह उस समय मेरे करियर के ग्राफ में फिट नहीं बैठ रहा था, इसलिए मैंने इसे नहीं किया।” एक्टर ने ये भी साफ किया कि इस किरदार के लिए न कहने का किरदार या फिल्म की क्षमता से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने कहा- “अगर यह रोल दो-तीन साल पहले मिला होता, तो मैंने इसे जरूर किया होता।”
उदयबीर संधू की तारीफ की
परमवीर सिंह चीमा ने धुरंधर 2 में पिंडा की भूमिका निभाने के लिए उदयबीर संधू की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- ‘और जिस व्यक्ति ने इसे निभाया, उसने बहुत अच्छा काम किया। शायद जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ। हो सकता है कि अगर मैं इसे करता तो यह फिल्म इतनी बड़ी हिट न होती। तो हां…’
अगले मौके की तलाश में परमवीर सिंह चीमा
‘सपने वर्सेस एवरीवन’, ‘ब्लैक वारंट’, ‘बॉर्डर 2’ और अब ‘द पिरामिड स्कीम’ जैसे हिट प्रोजेक्ट्स देने को लेकर परमवीर सिंह चीमा कहते हैं- ‘पहले मैं पलों का मजा नहीं ले पाता था। पहले मैं हमेशा ऐसे इंसान की तरह रहता था जो अगले मौके की तलाश में रहता था। ठीक है, यह हो गया। अब आगे क्या? आगे क्या? मगर ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ के बाद, सुमीत सर ने प्रशांत से जो लाइन कही थी, उसे सुनकर मुझे एहसास हुआ- मंजिल की तो फितरत है बदल जाना, तो मजा दीवाने सफर में ही ले लेना।’ उसके बाद, मैंने खुद से एक सवाल पूछा। मैंने कहा, मैं मजा क्यों नहीं लेता? जब मैंने मज़ा लेना शुरू किया, तो अब मुझे ऐसा लग रहा है कि ठीक है, मैं पिरामिड के टॉप पर हूं।’
ये भी पढ़ेंः ‘दिल से हड्डियां तोड़ने तक’, ALPHA का टीजर देख आलिया के फैन हुए शाहरुख, अमिताभ बच्चन ने भी बढ़ाया हौसला
पवन कल्याण को कैसे मिला उनका नाम? सुपरस्टार ने बताया मजेदार किस्सा, बजरंगबली से जुड़ा है कनेक्शन
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
