न बड़ी पार्टी और न सितारों का जमावड़ा, मनीषा रानी ने गरीबों के बीच मनाया बर्थडे, दिए गिफ्ट, सेलिब्रेशन ने जीते दिल

न बड़ी पार्टी और न सितारों का जमावड़ा, मनीषा रानी ने गरीबों के बीच मनाया बर्थडे, दिए गिफ्ट, सेलिब्रेशन ने जीते दिल

मनीषा रानी ने शानदार बर्थडे पार्टी करने के बजाय, झुग्गी में रहने वाले लोगों और बच्चों के साथ अपना जन्मदिन बहुत ही खास तरीके से मनाया। बिग बॉस ओटीटी 2 फेम मनीषा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गरीब बच्चों के सात केक काटते और वहां के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेती नजर आईं। मनीषा रानी का ये अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वे एक्ट्रेस की दरियादिली और नेक सोच के लिए उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। मनीषा रानी अब 29 साल की हो चुकी हैं।

मनीषा रानी ने गरीबों संग मनाया जन्मदिन

मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंस और एक्ट्रेस मनीषा ने अपने 29वें जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों को तोहफे बांटे और उनके साथ खुशी के पल बिताए। उनकी इस नेक सोच के लिए वह चर्चा में बनी हुई हैं। उनके इस सिंपल, लेकिन खूबसूरत जश्न ने उनके दयालु स्वभाव को दिखाया और सोशल मीडिया पर अपने फैस का दिल जीत लिया। यह वीडियो वायरल हो होने के बाद से लोग उन्हें सचमुच की रानी कह रहे हैं, जिन्होंने अपने बर्थडे को यादगार बना दिया।

मनीषा रानी ने गरीबों को दिए गिफ्ट

बिहार की मनीषा रानी ने जो वीडियो शेयर किया है। उसमें वह सबसे पहले गरीब बच्चों के साथ केक काटते दिखाई देती हैं और बाद में वहां मौजूद बुजुर्गों का आशीर्वाद लेती है। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ सभी को पांखे गिफ्ट करती हैं और उनके साथ पोज देखकर फोटो भी खिंचवाती हैं। ‘माय बर्थडे, माय वे… हैप्पी बर्थडे टू मनीषा रानी’ कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। इस पर यूजर्स जमकर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

सपनों की नगरी में मनीषा ने बसाया घर

मनीषा रानी टिक टॉक से मशहूर हुई हैं। इंस्टाग्राम पर मनीषा की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में बतौर  वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और विनर बन गईं। इसके बाद से मनीषा कई म्यूजिक वीडियोज, सीरियल और ओटीटी शोज में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सपनों का घर मुंबई में खरीदा था।

ये भी पढे़ं-

TV के बाद ओटीटी पर छाईं एक्ट्रेस, हर शो के बाद एक्ट्रेस का एक्टिंग छोड़ना का होता है मन, ‘बालिका वधू’ स्मिता बंसल ने बताई वजह

दो सीजन और 16 एपिसोड, ‘पंचायत’ के बिनोद की रोमांच से भरपूर ‘पुष्पावल्ली’ देखी? IMDb रेटिंग है 7.4

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp