
ओटीटी लवर्स के बीच अक्सर किसी बढ़िया और दिलचस्प सीरीज और फिल्मों की चर्चा चलती ही रहती है। खासतौर पर दर्शकों के बीच क्राइम-थ्रिलर को लेकर तो जबरदस्त दीवागनी देखने को मिलती है। इस बीच हम आपको एक जबरदस्त क्राइम-थ्रिलर के बारे में बताते हैं, जिसकी रिलीज को 3 साल हो चुके हैं, इसके बाद भी ये अब भी दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है। अब तक इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं और दोनों को ही दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इस सीरीज का नाम है ‘असुर’, जिसमें सस्पेंस और रोमांच का ऐसा तगड़ा तड़का है कि अगर कोई इसे एक बार देखना शुरू कर दे तो सारे एपिसोड निपटाकर ही उठता है। इस सीरीज में नजर आए विशेष बंसल ने 17 साल की उम्र में ही अपने अभिनय के दम पर अरशद वारसी और बरुण सोबती पर भारी पड़ते नजर आए थे।
क्या है असुर की कहानी?
‘असुर’ का पहला सीजन मार्च 2020 में आया था, जिसमें अरशद वारसी, अनुप्रिया गोयनका, बरुन सोबती, रिद्धि डोगरा, अमेय वाघ, विशेष बंसल, और गौरव अरोड़ा जैसे कलाकार नजर आए थे। ये एक क्राइम-थ्रिलर है, जो फॉरेंसिक विज्ञान और हिंदू पौराणिक कथाओं का एक दिलचस्प मिश्रण है। सीरीज की कहानी एक शातिर सीरियल किलर, एक फॉरेंसिक एक्सपर्ट और सीबीआई अधिकारी के टकराव के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका सामना एक ऐसे शख्स से है जो खुद को ‘असुर’ मान बैठा है और उसका मानना है कि उसे प्रकृति से ऐसा वरदान प्राप्त है, जो किसी भी चीज को कुछ ही पल में सीख सकता है।
असुर 2 की कहानी
असुर के दूसरे सीजन की बात करें तो ये पहले सीजन की कहानी को आगे बढ़ाती है। इसमें सीरियल किलर शुभ जोशी (विशेष बंसल) ‘कली’ बनने और ‘कलयुग’ को स्थापित करने का दावा करता है। दूसरी तरफ सीबीआई अफसर धनंजय राजपूत (डीजे) और फॉरेंसिक एक्सपर्ट निखिल नायर एआई के जरिए इस भयावह दानव को एक बड़े हमले से रोकने की कोशिश करते हैं। दोनों ही सीजन की खासियत ये है कि ये बेहद सधे हुए हैं और हर एपिसोड सस्पेंस और रोमांच से भरा है।
आईएमडीबी रेटिंग और ओटीटी
इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे 10 में से 8.5 रेटिंग मिली है। सीरीज के दोनों सीजन जियो हॉटस्टार पर मौजूद हैं। यही नहीं, आईएमडीबी के अनुसार इस सीरीज ने 26 अवॉर्ड भी जीते हैं। इस सीरीज के लिए अरशद वारसी को भी अवॉर्ड मिला था। 2021 में उन्हें ‘असुर’ के लिए दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड से नवाजा गया था। सीरीज के दोनों सीजन में कुल मिलाकर 16 एपिसोड हैं और निर्देशक की बात करें तो इसके डायरेक्टर ओनी सेन हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘नागिन 3’ की ‘बेला’ बनीं मम्मी, 38 की उम्र में सुरभि ज्योति के घर गूंजी किलकारी, जानें बेटी हुई या बेटा
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
