बंटवारे की दर्दनाक दास्तां बताएगी इम्तियाज अली की फिल्म

बंटवारे की दर्दनाक दास्तां बताएगी इम्तियाज अली की फिल्म

इम्तियाज अली की कहानियों की दीवानगी ‘जब वी मेट’ के समय से  शुरू हुई और आज भी जारी है। बीते दिनों नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म चमकीला ने कमाल कर दिया था और इसके गानों से लेकर कहानी तक लोगों के दिलों में उतर गई थी। अब इम्तियाज  एक नई कहानी के साथ वापस लौट रहे हैं और ये कहानी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की दर्दनाक दास्तां दिखाने वाली है। फिल्म का नाम है मैं वापस आऊंगा और ये रिलीज हो रही है 12 जून को। रिलीज से ठीक पहले इम्तियाज ने अटारी बॉर्डर का दौरा किया है।

 एआर रहमान भी रहे मौजूद

बीते रोज यानी 6 जून को इम्तियाज अली के साथ सुपरस्टार सिंगर और कंपोजर एआर रहमान भी यहां पहुंचे। उन्होंने अटारी बॉर्डर पर आए लोगों को धन्यवाद दिया और यहां अपने सुरों से भी समां बांधा। साथ ही रहमान ने सेना के बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। ‘जय हो – बहादुरों को श्रद्धांजलि’ शीर्षक वाले इस कार्यक्रम में संगीतकार ए.आर. रहमान ने लाइव प्रस्तुति भी दी। यह श्रद्धांजलि भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाले बीएसएफ कर्मियों के साहस, बलिदान और अटूट प्रतिबद्धता को सलाम करने के लिए आयोजित की गई थी। इस मौके पर यहां लोगों का जमावड़ा देखने को मिला और एआर रहमान के गानों का भी लुत्फ उठाया। 

12 जून को रिलीज हो रही फिल्म

अटारी बॉर्डर पर हुए कार्यक्रम से पहले इम्तियाज अली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। जिसमें उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म मैं वापस आऊंगा के बारे में भी काई बातें बताई थीं। साथ ही ये बाताया कि फिल्म की कहानी दो देशों के बंटवारे की दर्दनाक दास्तां को बयां करता है। फिल्म के टाइटल को लेकर इम्तियाज ने बताया कि लोग जब भारत छोड़कर पाकिस्तान जा रहे थे तो उन्होंने अपने घरों के बाहर लिखा था कि मैं वापस आऊंगा। बस यहीं से फिल्म का टाइटल उठाया गया है। फिल्म पंजाब के 12 जिलों में शूट हुई है और इसमें पंजाब का काफी कल्चर देखने को मिलने वाला है। कहानी में 1947 का पंजाब भी देखने को मिलने वाला है। वेदांग रैना, दिलजीत दोसांझ और शारवरी वाघ फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। 

ये भी पढ़ें-कयामत की रात होगा महासंग्राम! राधिका ने मांगा विशाखा का साथ, क्या नागिन की शक्ति पड़ेगी ड्रैगन पर भारी?

कयामत की रात होगा महासंग्राम! राधिका ने मांगा विशाखा का साथ, क्या नागिन की शक्ति पड़ेगी ड्रैगन पर भारी?

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp